फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   review on schools reopen in himachal in himachal cabinet meeting on friday

हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक आज, बजट सत्र और शिक्षण संस्थानों पर होगा फैसला

Fri, 05 Feb 2021 12:11 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 05 Feb 2021 12:11 PM IST
विज्ञापन
review on schools reopen in himachal in himachal cabinet meeting on friday
हिमाचल कैबिनेट की बैठक(फाइल) - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में भारी बर्फबारी के बावजूद हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक शुक्रवार को राज्य सचिवालय में होगी। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में होने जा रही इस बैठक में बजट सत्र की तिथियां निर्धारित करने के मामले में निर्णय होगा। बजट सत्र 26 फरवरी के बाद संभावित है।

विज्ञापन


शुक्रवार को यह तय हो जाएगा कि इसे कबसे कब तक रखा जाना है। कोरोना संकट के चलते सरकार ने शीत सत्र को रद्द कर दिया था। ऐसे में इस सत्र के लिए निर्धारित कार्य आगे टाल दिए गए हैं। ऐसे में बजट सत्र में जहां आगामी वित्तीय वर्ष का बजट पारित किया जाना है, वहीं कई अहम मसलों पर भी चर्चा होगा।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार मंत्रिमंडल के जो सदस्य शिमला में बैठक में नहीं शामिल हो पाएंगे उन्हें वर्चुअल जोड़ा जा सकता है। शुक्रवार को प्रस्तावित कैबिनेट की बैठक में कोरोना महामारी के बारे में भी प्रस्तुति दी जा सकती है। इसके निपटारे के उपायों पर भी मंत्रणा होगी। इसके अलावा आगामी दिनों में स्कूलों को खोलने के एसओपी पर भी चर्चा हो सकती है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्रिमंडल की शुक्रवार को प्रस्तावित बैठक में एक फरवरी से खोले गए  ग्रीष्मकालीन छुट्टियों वाले स्कूलों की समीक्षा की जाएगी। शिक्षा विभाग इस बैठक में कोरोना संक्रमित शिक्षकों और स्कूलों में विद्यार्थियों की हाजिरी की जानकारी देगा। इसके अलावा 15 फरवरी से शीतकालीन स्कूलों को खोलने के लिए गए फैसले पर भी चर्चा की जाएगी।


ग्रीष्मकालीन छुट्टियों वाले स्कूलों में पांचवीं सहित आठवीं से बारहवीं कक्षा की नियमित पढ़ाई शुरू की गई है। फिलहाल विद्यार्थियों की हाजिरी 50 से 55 फीसदी के बीच है। वहीं, मंडी जिला के सरकाघाट और सुंदरनगर में कई शिक्षक कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गए हैं। सरकाघाट उपमंडल में सात फरवरी तक स्कूलों को विद्यार्थियों के लिए बंद किया गया है। मंत्रिमंडल की बैठक में इन स्कूलों को खोलने पर भी फैसला लिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed