फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Revelation: Uzbek woman obtained Aadhaar card in Delhi; know the full story.

खुलासा: उज्बेकिस्तान की महिला ने दिल्ली में बनाया था आधार कार्ड, जानें पूरा मामला

Sat, 31 Jan 2026 10:23 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर)। Published by: Krishan Singh Updated Sat, 31 Jan 2026 10:23 AM IST
सार

सिरमाैर जिले के नाहन में फर्जी दस्तावेजों के साथ धरी उज्बेकिस्तान की महिला ने भारत का आधार कार्ड दिल्ली में बनवाया था।

विज्ञापन
Revelation: Uzbek woman obtained Aadhaar card in Delhi; know the full story.
जांच(सांकेतिक)। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के सिरमाैर जिले के नाहन में फर्जी दस्तावेजों के साथ धरी उज्बेकिस्तान की महिला ने भारत का आधार कार्ड दिल्ली में बनवाया था। विदेशी महिला ने भारतीय आधार कार्ड कैसे बनवाया, इसकी जांच के लिए सिरमौर से पुलिस टीम दिल्ली रवाना हो गई है। पुलिस जांच कर रही है कि कहीं कोई गिरोह तो इस तरह के मामलों में शामिल नहीं है जो विदेशी नागरिकों के भारत के दस्तावेज बना रहा है।

विज्ञापन

महिला ने पकड़े जाने के दौरान कार में मौजूद व्यक्ति को अपना पति बताया था, लेकिन जांच में ऐसा कुछ सामने नहीं आया है। यह भी जांच की जा रही है कि महिला किसी अनैतिक काम में तो शामिल नहीं थी। गौरतलब है कि 22 जनवरी की रात को नाहन पुलिस ने शक्तिनगर के पास एक गाड़ी में विदेशी महिला को किसी लड़के के साथ पकड़ा था। महिला के पास से भारत का वीजा व वैध पासपोर्ट नहीं मिला। एसपी एनएस नेगी ने बताया कि महिला से भारत का आधार कार्ड बरामद हुआ है। यह कार्ड दिल्ली में बनवाया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed