{"_id":"6847a5a410a098e654061413","slug":"retired-father-brutally-murder-while-trying-to-mediate-between-fight-between-daughter-in-law-and-son-in-mandi-2025-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटे ने बाप को मार डाला: मंडी में सेवानिवृत्त पिता की निर्मम हत्या, इस बात से नाराज था कातिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटे ने बाप को मार डाला: मंडी में सेवानिवृत्त पिता की निर्मम हत्या, इस बात से नाराज था कातिल
Tue, 10 Jun 2025 08:57 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, मंडी
अमर उजाला नेटवर्क, मंडी
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 10 Jun 2025 08:57 AM IST
सार
हिमाचल के मंडी में बहू बेटे के झगड़े में बीच बचाव कर रहे सेवानिवृत्त पिता की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। बेटे पर पिता की हत्या का आरोप है। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Adobe Stock Image
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उपमंडल जोगिंद्रनगर की द्रुब्बल पंचायत के द्रोबड़ा गांव में बेटे पर पिता की हत्या करने के आरोप लगे हैं। हत्या की घटना सोमवार देर शाम की है। आरोप है कि घर में बेटे और बहू के बीच झगड़ा चल रहा था। बीच बचाव के लिए जब पिता आए तो बेटे ने तैश में आकर बाप पर किसी नुकीली चीज से हमला कर दिया। घायल अवस्था में परिजन जब अस्पताल ले जा रहे थे तो रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। आरोपी की माता नागण देवी के बयान पर जोगिंद्रनगर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया है। आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस के अनुसार घर में चल रहे भवन निर्माण कार्य की सामग्री को सोमवार को कुछ मजदूर ठिकाने लगाने के लिए पहुंचे थे। कार्य खत्म होने के बाद जब दावत परोसी जा रही थी तभी बेटे और बहू के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। जब बात मारपीट तक पहुंच गई तो पिता बीच बचाव करने पहुंचे। शिकायतकर्ता की माता का आरोप है कि इसी बीच बेटे ने बाप पर नुकीली चीज से हमला कर दिया। कुछ ही समय में उनकी मौत हो गई। जोगिंद्रनगर पुलिस ने इस मामले में चश्मदीद मां के बयान पर हत्या के आरोपी बेटे मुकेश को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं शव का पोस्टमार्टम भी नेरचौक मेडिकल कॉलेज में करवाया गया है। मृतक की पहचान प्रताप निवासी द्रोबड़ा के रूप में हुई है। वह जल शक्ति विभाग से करीब एक साल पहले सेवानिवृत्त हुए थे।
उधर, डीएसपी पधर देवराज ने बताया कि पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच आगे बढ़ा रही है। घटनास्थल से प्राप्त साक्ष्य के आधार पर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। हत्या का आरोपी बुधवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।