देहरा में बनेगी हिमुडा की आवासीय कालोनी, बीओडी बैठक में फैसला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमुडा देहरा में सात करोड़ रुपये की लागत से पौंग व्यू आवासीय कॉलोनी का निर्माण करेगा। इसमें विभिन्न श्रेणी के 90 फ्लैट बनाए जाएंगे। पालमपुर के लोहना कॉलोनी में 11 करोड़ रुपये की लागत से कैटेगरी-1 के 16 फ्लैट बनाए जाएंगे। शनिवार को हिमुडा की बीओडी में इसे मंजूरी दी गई। इसकी अध्यक्षता शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने की। बैठक में औद्योगिक नगरी मंधाला जिला सोलन में 400 से 1000 वर्ग मीटर के छोटे औद्योगिक प्लॉट बनाने तथा परवाणू औद्योगिक क्षेत्र में व्यावसायिक से छोटे औद्योगिक प्लाट बनाने की भी मंजूरी दी गई।
बोर्ड ने आवासीय कॉलोनी संजौली में नए फ्लैट बनाने का निर्णय लिया और ठियोग में नई दुकानें बनाने का फैसला लिया। बोर्ड ने नई लैंड पूलिंग पॉलिसी का भी अनुमोदन किया, जिससे निजी भागीदारी, भू-मालिकों के साथ मिलकर नई कालोनियां बनाई जाएंगी। हिमुडा ने सीपीडब्ल्यूडी मैनुअल को अपनाने का भी निर्णय लिया। परवाणू शहर में हिमुडा की ओर से पानी के कामर्शियल रेट को तीन वर्ष तक के लिए यथावत रखने का निर्णय लिया गया है। सुरेश भारद्वाज ने रामपुर, धर्मपुर, रजवाड़ी और जाठिया देवी में आवासीय कॉलोनी के निर्माण कार्यों में तेजी लाने पर बल दिया।
हिमुडा दूसरे विभागों को भी बेचेगा जमीन
हिमुडा की जमीन दूसरे विभागों मसलन आयकर विभाग, राज्य बीमा निगम, उत्पाद शुल्क और कराधान, सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क व केन्द्रीय विश्वविद्यालय कांगड़ा को बेचने के निर्देश दिए। बैठक में 20 पदों को हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग के माध्यम से पद भरने की स्वीकृति प्रदान की है। इस अवसर पर हिमुडा के वर्ष 2020-2021 के बजट को पारित किया गया। बैठक की कार्यवाही हिमुडा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं सचिव अक्षय सूद ने की।
हिमुडा में 466 प्लाट, 356 फ्लैट बिक्री को तैयार
हिमुडा के विभिन्न स्थानों पर 466 प्लॉट, 356 फ्लैट बिक्री के लिए तैयार हैं। यह प्लाट और फ्लैट प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर हैं। बोर्ड ने नॉन कन्स्ट्रक्शन चार्जिज के युक्तिकरण का भी निर्णय लिया।