फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Reservation roster released in Kinnaur for panchayat elections

पंचायत चुनाव के लिए किन्नौर में आरक्षण रोस्टर जारी

Tue, 15 Dec 2020 07:46 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, किन्नौर
अमर उजाला नेटवर्क, किन्नौर Published by: Krishan Singh Updated Tue, 15 Dec 2020 07:46 PM IST
विज्ञापन
Reservation roster released in Kinnaur for panchayat elections
फाइल - फोटो : अमर उजाला
हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में जनजातीय क्षेत्र जिला किन्नौर में जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी हेमराज बैरवा ने पंचायती राज चुनाव के लिए आरक्षण रोस्टर जारी कर दिया है। किन्नौर जिले की 73 पंचायतों में 37 महिला प्रधान पद के लिए आरक्षित की गई हैं। 36 पंचायतें पुरुष प्रधान पद के लिए आरक्षित हैं।  जिसमें निचार खंड से 11 महिलाएं, पूह खंड से 14 महिलाएं और कल्पा खंड से 12 महिलाओं के हाथ में कमान होगी।  वहीं जिला परिषद के निर्वाचन वार्डों और पंचायत समिति कल्पा, पूह और निचार के सदस्य पदों और पंचायत समिति कल्पा, पूह और निचार के अध्यक्ष पदों के लिए भी आरक्षण भी जारी कर दिया है। 
विज्ञापन


विकास खंड कल्पा के तहत प्रधान पद के लिए ग्राम पंचायत कामरू, सापनी, शौंग, ब्रुआ, मेंबर पांगी, थेमगरंग, सांगला, रोघी, कल्पा, पूर्वनी और युवारंगी अनुसूचित जनजाति महिला के लिए। चांसू, किल्बा, तेलंगी, छितकुल, बटसेरी, कोठी, पोवारी, दूनी, खवांगी, बारंग, रक्षम और शुदारंग पंचायतें अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं। वहीं, विकास खंड निचार के तहत प्रधान पद के लिए उरनी, पूनंग, नाथपा, निचार, मीरू, पौंडा, रूपी, तरांडा, सुंगरा, चौरा और यांगपा-2 पंचायत अनुसूचित जनजाति। ग्राम पंचायत यूला, यांगपा-1, छोटा कंबा, काफनू, रामनी, कटगांव, पानवी, बरी, चगांव, बड़ा कंबा और कराबा अनुसूचित जनजाति महिला के लिए आरक्षित हैं। विकास खंड पूह के तहत प्रधान पद के लिए सुमरा, शलखर, चांगो, नाको, हांगो, आसरंग, लिप्पा, लाबरंग, नेसंग, चारंग, ठंगी, रिब्बा, चुलिंग और अकपा खास पंचायतें अनुसूचित जनजाति महिला। ग्राम पंचायत लियो, नमज्ञा, पूह, सुन्नम, ज्ञाबुंग, जंगी, स्पीलो, कानम, मुरंग, रिस्पा, रारंग, रोपा और डुबलिंग अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं।
विज्ञापन

यहां क्लिक कर देखें रोस्टर

विज्ञापन
विज्ञापन

जिला परिषद सदस्य व पंचायत समिति सदस्य का रोस्टर

जिला परिषद किन्नौर के सदस्यों पद के लिए मूरंग, रिब्बा और कल्पा वार्ड अनुसूचित जनजाति महिला के लिए आरक्षित हैं।  पूह, सापनी, तरांडा अनुसूचित जनजाति, ख्वांगी अनारक्षित, चगांव महिला, सांगला अनुसूचित जाति महिला और सुगंरा अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है।

पंचायत समिति निचार और पंचायत समिति पूह के अध्यक्ष का पद अनुसूचित जनजाति महिला के लिए आरक्षित किया गया है। कल्पा पंचायत समिति के अध्यक्ष का पद अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है। पंचायत समिति कल्पा के तहत पंागी वार्ड अनुसूचित जाति, पवारी, रक्षम दूनी और कल्पा वार्ड अनुसूचित जनजाति, बारंग, सांगला, कामरू, ब्रुआ और सापनी वार्ड अनुसूचित जनजाति महिला, कोठी और ख्वांगी वार्ड महिला, शौंग और किल्बा वार्ड अनारक्षित है। इसके अलावा थेमगारंग वार्ड अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित है। 

पंचायत समिति पूह के तहत शलखर, लियो, पूह, मूरंग और रारंग वार्ड अनुसूचित जनजाति, चांगो, सुन्नम, ठंगी, रिब्बा और लिप्पा वार्ड अनुसूचित जनजाति महिला। ज्ञाबुंग और कानम वार्ड महिला। स्पीलो वार्ड अनुसूचित, नाको वार्ड अनारक्षित और जंगी वार्ड अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित किया गया है। पंचायत समिति निचार के तहत रूपी और उरनी वार्ड महिला, छोटा कंबा, यांगपा, पानवी और बरी वार्ड अनुसूचित जनजाति महिला। काफनू, मीरू, निचार और सुंगरा वार्ड अनुसूचित जनजाति। रामणी और तरांडा वार्ड अनुसूचित जाति, चगांव और पौंडा वार्ड अनुसूचित जाति महिला और कटगांव वार्ड अनारक्षित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed