फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Reservation roster ready for new academic session, likely to be approved in EC meeting on 29th

HPU Shimla: नए शैक्षणिक सत्र के लिए आरक्षण रोस्टर तैयार, 29 को ईसी बैठक में मंजूरी मिलने के आसार

Tue, 22 Aug 2023 11:34 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 22 Aug 2023 11:34 AM IST
सार

प्रदेश विश्वविद्यालय की कार्यकारिणी परिषद की 29 अगस्त को प्रस्तावित बैठक में नए शैक्षणिक सत्र के लिए तैयार किए गए आरक्षण रोस्टर को मंजूरी के लिए रखा जाएगा।

विज्ञापन
Reservation roster ready for new academic session, likely to be approved in EC meeting on 29th
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की कार्यकारिणी परिषद की 29 अगस्त को प्रस्तावित बैठक में नए शैक्षणिक सत्र के लिए तैयार किए गए आरक्षण रोस्टर को मंजूरी के लिए रखा जाएगा। बैठक में ही बीएड प्रवेश के लिए लागू किए जाने वाले रोस्टर को मंजूरी समेत एचपीयू-एचपीयू से संबद्ध बीएड कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया आगे बढ़ाने को अनुमति मिलेगी। एक जुलाई को आयोजित नए शैक्षणिक सत्र की संयुक्त प्रवेश परीक्षा के बाद 15 जुलाई को परिणाम घोषित कर दिया गया था।

विज्ञापन


सरकार से रोस्टर फाइनल न होने के कारण बीएड की प्रवेश की प्रक्रिया अटकी हुई थी। शिक्षा विभाग और हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की ओर से तय किए गए रोस्टर के प्रारूप को 29 अगस्त को ईसी से मंजूरी मिलने के बाद एचपीयू सितंबर के पहले सप्ताह में प्रवेश परीक्षा परिणाम के आधार पर श्रेणीवार मेरिट जारी करेगा। वहीं, विवि बीएड की होने वाली संयुक्त काउंसलिंग का शेड्यूल भी जारी करेगा। इसके लिए विवि के स्तर पर पहले से तैयारियां की गई हैं।
विज्ञापन


इस बार 75 बीएड कॉलेजों की साढ़े आठ हजार सीटों के लिए 20,983 ने प्रवेश परीक्षा दी है। विवि के अधिष्ठाता अध्ययन प्रो. बीके शिवराम ने बताया कि बीएड के लिए रोस्टर तैयार कर दिया गया है, इसे ईसी में मंजूरी के लिए रखा जाएगा। उसके बाद ही आगे की प्रक्रिया शुरू की जा सकेगी। मंजूरी मिलने से बीएड प्रवेश प्रक्रिया के शुरू होने का इंतजार कर रहे हजारों छात्रों को राहत मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed