फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   research on coronavirus and flu in Himachal, special Ayush kit will be made

हिमाचल में यहां होगा कोरोना वायरस और फ्लू पर शोध, बनेगी विशेष आयुष किट

Sat, 18 Jul 2020 10:38 AM IST
Krishan Singh संजय भारद्वाज, अमर उजाला, नाहन (सिरमौर)
संजय भारद्वाज, अमर उजाला, नाहन (सिरमौर) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 18 Jul 2020 10:38 AM IST
विज्ञापन
research on coronavirus and flu in Himachal, special Ayush kit will be made
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

आपदा को अवसर में बदलें....। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस अपील पर आत्मनिर्भर भारत का अभियान चलाया गया है। सिरमौर प्रशासन ने भी कोरोना संकट के बीच इसी तरह की पहल की है। डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन से सटे जिला आयुर्वेदिक भवन में अब कोरोना के साथ फ्लू से संबंधित बीमारियों पर अनुसंधान किया जाएगा। कोरोना और अन्य फ्लू से जुड़ी बीमारियां फैलने से रोकने पर अनुसंधान होगा। इसके लिए नेचुरलपैथी, आयुर्वेद, योग, होम्योपैथी आदि किया जाएगा। आयुर्वेदिक अस्पताल के इस भवन में कोविड आयुष अस्पताल बनाया जा रहा है। 

विज्ञापन


सिरमौर में बन रहा कोविड आयुष अस्पताल देश का पहला ऐसा अस्पताल होगा। इसमें आयुर्वेद और आयुष के चिकित्सक मिलकर अनुसंधान करेंगे। भवन की दो मंजिल में कोविड-19 और फ्लू से संबंधित बीमारियों का इलाज होगा। ऊपरी मंजिल में नॉन कम्युनिक डिजिजिज का उपचार होगा। कोविड आयुष अस्पताल के लिए जिला प्रशासन ने 88 लाख रुपये जारी किए है।
विज्ञापन


जिले में छह जगह पर क्वाथशालाएं बनाई गई हैं। जिले में कोरोना संक्रमित लोगों को आयुष किट, आयुष काढ़ा पिलाकर इम्युनिटी बढ़ाई जा रही है। पहले मरीजों को ठीक होने में लगभग 25 दिन लग रहे थे, जबकि आयुष किट के सेवन के बाद ठीक होने में 10 से 15 दिन लग रहे हैं। सिरमौर में जल्द पॉजिटिव लोगों की इम्युनिटी बढ़ाने को अलग आयुष किट तैयार की जाएगी। इसमें तुलसी, अणुतेल तथा संजवीनीवटी आदि के इस्तेमाल पर विचार किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

--
सिरमौर में देश का पहला कोविड आयुष अस्पताल बन रहा है। इसके लिए 88 लाख रुपये जारी किए हैं। अस्पताल में होम्योपैथी, यूनानी पद्धति, आयुर्वेद, योग, नेचुरलपैथी आदि से कोरोना एवं अन्य फ्लू से जुड़े लोगों का उपचार होगा। भारत की प्राचीन पद्धति से इम्युनिटी बढ़ाने पर अनुसंधान किए जाएंगे। - डॉ. आरके परूथी, उपायुक्त


कोविड आयुष अस्पताल में इम्युनिटी बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा। कोरोना समेत अन्य बीमारियों का संक्रमण न फैले, अस्पताल में इस पर इस कार्य होगा। आयुष मंत्रालय की गाइडलाइन के अनुसार आयुर्वेदिक, होम्योपैथिक, नेचुरलपैथिक दवाइयों और आयुष काढ़े का प्रयोग होगा।- डॉ. राजेंद्र कुमार, जिला आयुर्वेद अधिकारी   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed