फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   republic day 2020: IG Daljeet Thakur got President Police Medal and four others Police Medal

ड्रग फ्री हिमाचल की कमान संभालने वाले आईजी दलजीत को राष्ट्रपति पुलिस पदक

Sun, 26 Jan 2020 04:23 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sun, 26 Jan 2020 04:23 AM IST
विज्ञापन
republic day 2020: IG Daljeet Thakur got President Police Medal and four others Police Medal
आईजी दलजीत ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति पुलिस पदक व पुलिस पदकों की घोषणा की है। आईजी, एसपी समेत हिमाचल के पांच जवानों को इसके लिए चुना गया है। हिमाचल प्रदेश पुलिस के महानिरीक्षक दलजीत ठाकुर को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक दिया जाएगा। 

विज्ञापन


दलजीत ठाकुर वर्तमान में आईजी सीआईडी इंटेलिजेंस के  पद पर कार्यरत हैं। कुल्लू के रहने वाले दलजीत को इससे पहले सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक मिल चुका है। वह इस समय प्रदेश सरकार के ड्रग फ्री हिमाचल अभियान में प्रदेश के अंदर व दूसरे राज्यों से इंटेलिजेंस शेयरिंग की अहम जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।
विज्ञापन


प्रदेश प्रवास के दौरान राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, गृह मंत्री समेत तमाम वीवीआईपी की सुरक्षा को भी वह ही देखते हैं। दलजीत एसपी कांगड़ा, एसपी हमीरपुर और एसपी सोलन के अलावा एसपी विजिलेंस और एसपी इन्फोर्समेंट के पद पर तैनात रह चुके हैं। साल 2011 में एसपी कांगड़ा रहने के दौरान उनके ही नेतृत्व में कश्मीरी आतंकी जमीर अहमद वानी को गिरफ्तार किया था, जो कि कई आतंकी वारदातों में संलिप्त था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

चार को पुलिस पदक

republic day 2020: IG Daljeet Thakur got President Police Medal and four others Police Medal
पुलिस पदक विजेता - फोटो : अमर उजाला

वहीं, एसपी कानून व्यवस्था डा. खुशहाल चंद शर्मा, एसपी किन्नौर साजू राम राणा, पीटीसी डरोह के इंस्पेक्टर सुशील कुमार और चंबा के सब इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार को पुलिस पदक के लिए चुना गया है। खुशहाल शर्मा वर्तमान में हिमाचल पुलिस के प्रवक्ता भी हैं और वह प्रदेश पुलिस में अपने लंबे सेवाकाल के दौरान कई बड़े मामलों की विवेचना कर उन्हें सुलझाने में कामयाब रहे हैं।

होमगार्ड व फायर सर्विस के जवानों को भी मिलेंगे पदक
राष्ट्रपति की ओर से सराहनीय सेवाओं के लिए होमगार्ड एवं सिविल डिफेंस और अग्निशमन सेवा पदक की भी घोषणा कर दी है। इनमें होमगार्ड एवं सिविल डिफेंस विभाग के कमांडेंट हरि स्वरूप शर्मा, कंपनी कमांडर लुदरमणि, प्लाटून कमांडर उर्मिला देवी और होमगार्ड चेत राम शामिल हैं। वहीं अग्निशमन विभाग के स्टेशन फायर अफसर संजीव कुमार और लीडिंग फायरमैन सुधाकर प्रसाद को भी पुरस्कार मिलेगा। 

हिमाचल के रूबेन को जीवन रक्षक पदक
हिमाचल प्रदेश के रूबेन बी को जीवन रक्षक पदक मिलेगा। दिल्ली में राष्ट्रपति पदक के लिए उनका चयन हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed