फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Renubala enters the race for Zila Parishad President; a panel of three names is also ready for the Vice-President post.

Shimla News: जिप अध्यक्ष पद की दौड़ में रेणुबाला की एंट्री, उपाध्यक्ष के लिए भी तीन नामों का पैनल तैयार

Mon, 06 Jul 2026 12:37 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला Updated Mon, 06 Jul 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Renubala enters the race for Zila Parishad President; a panel of three names is also ready for the Vice-President post.
हमीरपुर। जिला परिषद हमीरपुर के अध्यक्ष की कुर्सी के लिए की सियासी दौड़ और दिलचस्प हो गई है। अब तक अनिता शर्मा और आशा ठाकुर के बीच सिमटी मानी जा रही दावेदारी में बड़सर क्षेत्र के दांदड़ू वार्ड से निर्वाचित रेणुबाला की भी एंट्री हो गई है।
विज्ञापन

वहीं, उपाध्यक्ष पद के लिए भाजपा ने हमीरपुर के ताल वार्ड से सुरेश सोनी, बड़सर के करेर वार्ड से गुरदीप और नादौन के सपड़ोह वार्ड से नीलम चौधरी के नामों वाला तीन सदस्यीय पैनल तैयार कर दिया है। रविवार को चुनाव प्रभारी रणधीर शर्मा की अध्यक्षता में हुई मैराथन बैठक में मंथन के बाद दोनों पदों के लिए तीन-तीन नामों का पैनल तैयार कर पार्टी नेतृत्व को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

अब सोमवार को होने वाले चुनाव से पहले इन्हीं नामों में से अधिकृत प्रत्याशियों के नाम पर अंतिम मुहर लगेगी। खास बात यह रही बिलासपुर के घुमारवी में आयोजित इस बैठक में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग सिंह ठाकुर शामिल रहे। उनके व्यस्त शेड्यूल के चलते बैठक को घुमारवीं शिफ्ट किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर रविवार को भाजपा की संगठनात्मक बैठक कई घंटे तक चली। बैठक में सभी संभावित दावेदारों के राजनीतिक अनुभव, पंचायतीराज संस्थाओं में कार्य, संगठन में निभाई गई जिम्मेदारियों और क्षेत्रीय संतुलन सहित विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
विचार-विमर्श के बाद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए तीन-तीन नामों का पैनल तैयार कर चुनाव प्रभारी रणधीर शर्मा को सौंप दिया गया। बैठक में अध्यक्ष पद के लिए धमरोल वार्ड से निर्वाचित अनिता शर्मा, पनोह वार्ड से निर्वाचित आशा ठाकुर और दांदड़ू वार्ड से निर्वाचित रेणुबाला के नाम शामिल किए गए।
वहीं, उपाध्यक्ष पद के लिए ताल वार्ड से निर्वाचित सुरेश, करेर वार्ड से निर्वाचित गुरदीप और सपड़ोह वार्ड से निर्वाचित नीलम चौधरी के नामों पर सहमति बनी। अंतिम निर्णय का अधिकार पार्टी नेतृत्व के पास रहेगा और सोमवार को नामांकन से पहले अधिकृत प्रत्याशियों की घोषणा किए जाने की संभावना है।
बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर, विधायक इंद्रदत्त लखनपाल, आशीष शर्मा, पूर्व विधायक राजेंद्र राणा व अन्य विस क्षेत्रों से रहे पार्टी प्रत्याशी और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने भाग लिया।


भाजपा के पास स्पष्ट बहुमत
19 सदस्यीय जिला परिषद में भाजपा के पास 15 सदस्यों का स्पष्ट बहुमत है। ऐसे में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों पदों पर भाजपा समर्थित उम्मीदवारों की जीत लगभग तय मानी जा रही है। सोमवार को जिला परिषद की विशेष बैठक में दोनों पदों के लिए चुनाव कराया जाएगा। राजनीतिक हलकों की नजर अब इस बात पर टिकी है कि पार्टी नेतृत्व तीन-तीन नामों के पैनल में से किसे अंतिम उम्मीदवार घोषित करता है।



कोट
अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए तीन-तीन नामों का पैनल तय किया गया है। मेरिट के आधार पर पैनल तय किया गया है। पार्टी का शीर्ष नेतृत्व ही अंतिम फैसला लेगा। -राकेश ठाकुर, जिलाध्यक्ष हमीरपुर भाजपा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article