{"_id":"64ad724a5d8488ddcd0ef3f4","slug":"relief-to-students-now-admission-in-himachal-colleges-will-be-done-till-july-15-2023-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यार्थियों को राहत: हिमाचल के कॉलेजों में अब 15 जुलाई तक ले सकेंगे दाखिला, शिक्षा निदेशालय ने बढ़ाई तिथि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यार्थियों को राहत: हिमाचल के कॉलेजों में अब 15 जुलाई तक ले सकेंगे दाखिला, शिक्षा निदेशालय ने बढ़ाई तिथि
Tue, 11 Jul 2023 08:47 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 11 Jul 2023 08:47 PM IST
सार
शिक्षा विभाग ने कॉलेजों में स्नातक डिग्री कोर्स में प्रवेश के लिए तिथि 15 जुलाई तक बढ़ा दी है। निदेशक उच्चतर शिक्षा डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने अधिसूचना जारी कर सभी कॉलेजों को सूचित कर दिया है।
विज्ञापन
उच्च शिक्षा निदेशालय हिमाचल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारी बरसात के चलते सड़कें बंद होने से पेश आईं मुश्किलों को देखते हुए शिक्षा विभाग ने कॉलेजों में स्नातक डिग्री कोर्स में प्रवेश के लिए तिथि 15 जुलाई तक बढ़ा दी है। निदेशक उच्चतर शिक्षा डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने अधिसूचना जारी कर सभी कॉलेजों को सूचित कर दिया है। प्रवेश की बढ़ाई गई समय सीमा के आदेश हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय और सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी से संबद्ध निजी और सरकारी कॉलेजों पर लागू होंगे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि प्रदेश में बने हालात और छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। दोनों विश्वविद्यालयों के लिए पूर्व में जारी किए स्नातक डिग्री कोर्स के प्रवेश शेड्यूल के अनुसार 30 मई से आठ जुलाई तक कॉलेजों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए थे। आठ को ही कॉलेजों में प्रथम वर्ष की पहली मेरिट जारी कर दी गई थी। 10 से 12 जुलाई तक मेरिट में शामिल विद्यार्थियों को फीस जमा करवाने काे कहा था।
विज्ञापन
कॉलेजों को 12 जुलाई को ही दूसरी मेरिट सूची जारी की जानी थी। चूंकि अब शिक्षा विभाग ने बरसात के कारण आईं मुश्किलों को देखते हुए 15 जुलाई तक स्नातक डिग्री कोर्स में प्रवेश की सीमा बढ़ा दी है तो प्रथम वर्ष में नए सिरे से प्रवेश लेने से वंचित रहे विद्यार्थियों को इससे राहत मिलेगी।
विज्ञापन
वे 15 जुलाई तक प्रवेश ले सकेंगे। 15 जुलाई तक कॉलेजों में यूजी द्वितीय और तृतीय वर्ष में छात्र रोलऑन आधार पर प्रवेश ले सकेंगे। उनका पिछला परिणाम अभी विवि से घोषित नहीं हुआ है। शिक्षा निदेशक के आदेशानुसार दोनों विवि से संबद्ध कॉलेजों को यूजी कोर्स में प्रवेश को ऑनलाइन आवेदन करने को पोर्टल खोलने होंगे। जिन कॉलेजों में मेरिट आधार पर प्रवेश दिया जाता है, वहां कॉलेज प्रशासन को कसरत करनी पड़ेगी।