फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Relief to students: Facility to apply for admission in ITI free of cost

HPTEB: विद्यार्थियों को राहत, आईटीआई में प्रवेश के लिए निशुल्क आवेदन करने की मिली सुविधा

Sat, 01 Jul 2023 08:20 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 01 Jul 2023 08:20 PM IST
सार

प्रदेश के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। यह प्रक्रिया 19 जुलाई तक चलेगी। इस बीच विद्यार्थियों को राहत प्रदान करते हुए तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने आईटीआई में ही आवेदन की सुविधा प्रदान की है। 

विज्ञापन
Relief to students: Facility to apply for admission in ITI free of cost
हिमाचल तकनीकी शिक्षा बोर्ड धर्मशाला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। यह प्रक्रिया 19 जुलाई तक चलेगी। इस बीच विद्यार्थियों को राहत प्रदान करते हुए तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने आईटीआई में ही आवेदन की सुविधा प्रदान की है। अभ्यर्थी संबंधित आईटीआई की लैब में जाकर निशुल्क आवेदन कर सकेंगे। यह सुविधा मिलने से अभ्यर्थियों को भारी राहत मिलेगी और उन्हें आवेदन करने के लिए बाहर जाकर पैसे खर्च नहीं करने पड़ेंगे। संस्थानों में अभ्यर्थी जहां आईटीआई में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकेंगे, वहीं उन्हें उनके अंकों और रूचि के अनुसार ट्रेड चुनने के लिए गाइड भी किया जाएगा।

विज्ञापन


हिमाचल के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू है। 19 जुलाई तक अभ्यर्थी अपने मनपसंद ट्रेड के लिए आवेदन कर सकेंगे। प्रदेश की 152 सरकारी आईटीआई में प्रवेश लेने की निशुल्क सुविधा मिलेगी। आवेदन भरने के दौरान अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की दिक्कत पेश न आए इसके लिए तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने आवेदन फॉर्म भरने की निशुल्क सुविधा औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में ही उपलब्ध करवाई है। आईटीआई में पहली बार निशुल्क आवेदन करने की सुविधा उपलब्ध करवाई गई है। इससे पहले अभ्यर्थियों को साइबर कैफे में जाकर पैसे देकर आवेदन फॉर्म भरवाने पड़ते थे।
विज्ञापन


अभ्यर्थी ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करते हैं, लेकिन इसमें कई प्रकार की त्रुटियां रह जाती थीं। इस बार प्रदेश भर के आईटीआई में अभ्यर्थियों को नए सत्र में प्रवेश के लिए आवेदन करने की सुविधा मुहैया करवाई गई। यहां पर निशुल्क आवेदन करने के साथ-साथ उन्हें गाइड भी किया जा रहा है।- आरके शर्मा, सचिव, तकनीकी शिक्षा बोर्ड, धर्मशाला

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed