फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Relief to private bus operators in Himachal Pradesh

अब 12 साल पुरानी बस खरीदकर रूटों पर चला सकेंगे निजी ऑपरेटर

Mon, 24 Aug 2020 11:58 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 24 Aug 2020 11:58 AM IST
विज्ञापन
Relief to private bus operators in Himachal Pradesh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

प्रदेश सरकार ने निजी बस ऑपरेटरों को बड़ी राहत दी है। अब निजी बस ऑपरेटर 12 साल पुरानी बस खरीदकर अपने रूट पर चला सकेंगे। पहले 7 साल पुरानी बस चलाने की ही अनुमति थी। परिवहन विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। उल्लेखनीय है कि अगर किसी ऑपरेटर की बस पुरानी हो जाती है या फिर खराब है तो इस स्थिति में ऑपरेटर नई बस खरीदने के बजाए 7 साल पुरानी बस लेकर रूट पर चला सकता था।

विज्ञापन


निजी बस ऑपरेटर काफी समय से 15 साल पुरानी बसें खरीदकर रूटों पर चलाने की मांग कर रहे थे लेकिन सरकार ने इसे 12 साल किया है। हिमाचल प्रदेश निजी बस ऑपरेटर संघ के प्रदेश अध्यक्ष राजेश पराशर एवं प्रदेश महासचिव रमेश कमल ने कहा कि इस व्यवस्था के तहत बाहरी राज्यों की बसें हिमाचल में पंजीकृत नहीं होंगी। हिमाचल में पंजीकृत बसें ही दूसरे परमिट पर दर्ज हो पाएंगी। इससे उन निजी बस ऑपरेटरों को फायदा होगा, जिनका रूट परमिट छोटा है और नई बस खरीदने की स्थिति में नहीं हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed