फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Relief to businessmen in Himachal for TDS deduction

कारोबारियों, सप्लायरों को अक्तूबर से टीडीएस कटौती में राहत

Sat, 29 Sep 2018 09:11 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी Updated Sat, 29 Sep 2018 09:11 AM IST
विज्ञापन
Relief to businessmen in Himachal for TDS deduction

कारोबारियों के लिए राहत भरी खबर है। एक अक्तूबर से अब टीडीएस में तीन के बजाय दो फीसदी कटौती होगी। वैट के प्रावधान के तहत पहले ढाई लाख से ऊपर की अदायगी पर आपूर्तिकर्ताओं या कारोबारियों से तीन फीसदी टीडीएस काटा जाता था। अब जीएसटी में यह दो फीसदी कटेगा।

विज्ञापन


इसे अदायगी करने वाला विभाग बाद में एक फीसदी जीएसटी और एक फीसदी स्टेट जीएसटी के हेंड में जमा करवाएगा। ऐसे में हजारों पंजीकृत कारोबारियों और सप्लायरों को राहत मिलेगी। मंडी में पंद्रह हजार से अधिक डीलरों को इसका फायदा मिलेगा।
विज्ञापन


ई-कॉमर्स कंपनियां भी अपने प्लेटफार्म से किसी आपूर्तिकर्ता को भुगतान करेंगी तो टीडीएस की एक फीसदी कटौती करेगी। इसके लिए जीएसटीएन सॉफ्टवेयर तैयार कर लिया गया है। बाकायदा, डीडीओ प्रशिक्षित किए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अक्तूबर से लागू हो रही व्यवस्था 
उपायुक्त राज्य कर एवं आबकारी प्रीतपाल सिंह ने कहा कि पहली अप्रैल से यह अधिसूचना लागू होनी थी, लेकिन बाद में इसे 30 सितंबर तक इस स्थगित कर दिया था। अब पहली अक्तूबर से इसे व्यवस्थित तरीके से मंडी समेत प्रदेश में लागू किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed