फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   relief to 5,100 PTA teachers who have completed three years of contract service, Supreme Court dismisses appea

PTA Teacher: तीन वर्ष की अनुबंध सेवा पूरी करने वाले 5100 पीटीए शिक्षकों को राहत, सरकार की अपील खारिज

Fri, 28 Apr 2023 12:35 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 28 Apr 2023 12:35 PM IST
सार

प्रदेश के 5,100 पीटीए शिक्षकों को अब तीन वर्ष की अनुबंध सेवा पूरी करने पर नियमितिकरण का लाभ मिलेगा। सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार की अपील को खारिज कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने 2015 में अनुबंध में आए पीटीए शिक्षकों को अप्रैल 2018 से नियमित करने के फैसले पर मुहर लगा दी है।

विज्ञापन
relief to 5,100 PTA teachers who have completed three years of contract service, Supreme Court dismisses appea
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के 5,100 पीटीए शिक्षकों को अब तीन वर्ष की अनुबंध सेवा पूरी करने पर नियमितिकरण का लाभ मिलेगा। सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार की अपील को खारिज कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने 2015 में अनुबंध में आए पीटीए शिक्षकों को अप्रैल 2018 से नियमित करने के फैसले पर मुहर लगा दी है। 31 अगस्त 2022 को प्रदेश हाईकोर्ट ने तीन वर्ष का अनुबंध कार्यकाल पूरा करने वाले पीटीए शिक्षकों को नियमित करने के आदेश दिए थे। सरकार ने भर्ती एवं पदोन्नति नियमों को पूरा करने वाले पीटीए शिक्षकों को वर्ष 2015 में अनुबंध में लाया था। अप्रैल 2018 में अनुबंध पॉलिसी के तहत तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा करने पर इन शिक्षकों को नियमित नहीं किया गया।

विज्ञापन


वर्ष 2020 में सुप्रीम कोर्ट से अनुबंध पीटीए शिक्षकों के पक्ष में फैसला आने के बाद सरकार ने 6,468 पीटीए शिक्षकों की सेवाओं को नियमित कर दिया। इनमें 1,368 उन पीटीए शिक्षकों को भी नियमित किया गया, जिन्हें अनुबंध में नहीं लाया गया था। जिन शिक्षकों को वर्ष 2015 में अनुबंध पर लाया गया था, उन्होंने हाईकोर्ट के समक्ष तीन वर्ष के अनुबंध कार्यकाल पूरा होने पर अप्रैल 2018 से नियमित करने की गुहार लगाई थी। हाईकोर्ट ने याचिकाओं को स्वीकार करते हुए उन्हें अप्रैल 2018 से नियमित करने के आदेश दिए थे। राज्य सरकार ने हाईकोर्ट के इस निर्णय को सुप्रीम कोर्ट के समक्ष चुनौती दी थी। सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के फैसले पर दखल देने से इनकार करते हुए राज्य सरकार की अपील को खारिज कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed