फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Relief: Now will pinch off unwanted Plan in second

अब चुटकी में बंद होंगे अनचाहे मोबाइल प्लान

Thu, 17 Jul 2014 10:30 AM IST
Updated Thu, 17 Jul 2014 10:30 AM IST
विज्ञापन
Relief: Now will pinch off unwanted Plan in second

आपके मोबाइल नंबर पर न चाहते हुए भी मूल्यवर्धित सेवा (वेल्यू एडिड सर्विस) शुरू हो गई है या तमाम कोशिशों के बावजूद कंपनी उसे बंद नहीं कर रही है और पैसे काट रही है तो अब नो टेंशन। यह खबर आपको इस परेशानी से निजात दिलवाएगी।

विज्ञापन


भारतीय दूर संचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने इस अनचाही स्कीम को बंद करने का तरीका खोज निकाला है। एक नंबर डायल करते ही या मैसेज भेजते ही अनचाहे प्लान को बंद कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


यह एक टोल फ्री नंबर है। इसका खुलासा सोलन में आयोजित ट्राई की कार्यशाला में हुआ है। इसकी पुष्टि भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) के एडवाइजर राम देव आर्य ने की है। उन्होंने बताया कि हिमाचल में 60 लाख से अधिक सभी कंपनियों के मोबाइल उपभोक्ता हैं जिन्हें लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिमाचल में डायल करें 155223

Relief: Now will pinch off unwanted Plan in second

हिमाचल में इस सेवा के लिए 155223 नंबर शुरू कर दिया गया है। मोबाइल उपभोक्ताओं को जारी इस नंबर पर काल या मैसेज करने के बाद स्कीम बंद हो जाएगा।

इसमें उपभोक्ता को अपने मोबाइल से स्टॉप लिखकर संदेश भेजना होगा। मैसेज सेंड होने के बाद आपके मोबाइल पर एक मैसेज आएगा जिसके बाद आपकी सभी मूल्यवर्धित सेवा बंद हो जाएगी।

ऐसे वैल्यूएडिड सेवा होती है चालू

अकसर मोबाइल पर आने वाली अवांछित कॉल से कॉलर धुन, क्रिकेट अलर्ट, और समाचार अलर्ट सेवा आन हो जाती है। न चाहते हुए भी उपभोक्ता के मोबाइल अकाउंट से पैसे कटने लगते हैं। इससे बंद करने के विकल्प भी दिए जाते हैं, लेकिन उसमें काल करने पर भी पैसे लगते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed