फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Relief news: Sputnik Light Corona Vaccine will be launched in the Indian market soon

राहत की खबर: जल्द ही भारतीय बाजार में उतारी जाएगी स्पुतनिक लाइट कोरोना वैक्सीन

Tue, 08 Feb 2022 06:38 AM IST
Krishan Singh आदित्य सोफत, संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
आदित्य सोफत, संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Published by: Krishan Singh Updated Tue, 08 Feb 2022 06:38 AM IST
सार

 हिमाचल प्रदेश के बद्दी स्थित पनेशिया बायोटेक में स्पुतनिक लाइट वैक्सीन का उत्पादन किया जा रहा है। इसी के साथ डॉ. रेड्डी को भी इसके उत्पादन के लिए जुलाई में लाइसेंस दिया गया था। लाइसेंस मिलने के बाद दोनों कंपनियों की ओर से क्लीनिकल ट्रायल के लिए उत्पादन किया गया।

विज्ञापन
Relief news: Sputnik Light Corona Vaccine will be launched in the Indian market soon
स्पुतनिक लाइट कोरोना वैक्सीन(सांकेतिक) - फोटो : संवाद

विस्तार

कोरोना की तीसरी लहर के बीच एक डोज वाली स्पुतनिक लाइट वैक्सीन के रूप में एक और हथियार मिल गया है। दवा महानियंत्रक से स्पुतनिक लाइट के आपात इस्तेमाल की मंजूरी मिलने के बाद अब जल्द ही इस वैक्सीन को भारतीय बाजार में उतारा जाएगा। पनेशिया बायोटेक की ओर से वर्तमान में स्पुतनिक लाइट वैक्सीन का फिलहाल निर्यात किया जा रहा है। इसके बैच सेंट्रल ड्रग्स लेबोरेटरी (सीडीएल) कसौली में जांच के लिए भेजे जा रहे हैं। बैच में आए वैक्सीन सैंपलों की जांच के बाद पास कर भेजा जा रहा है। अब कंपनी की ओर से भारतीय बाजार में बैच उतारने को लेकर ट्रायल किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार हिमाचल प्रदेश के बद्दी स्थित पनेशिया बायोटेक में स्पुतनिक लाइट वैक्सीन का उत्पादन किया जा रहा है।

विज्ञापन


इसी के साथ डॉ. रेड्डी को भी इसके उत्पादन के लिए जुलाई में लाइसेंस दिया गया था। लाइसेंस मिलने के बाद दोनों कंपनियों की ओर से क्लीनिकल ट्रायल के लिए उत्पादन किया गया। ट्रायल बैच परीक्षण के लिए सीडीएल में जांच के लिए भेजे थे, जहां से ट्रायल बैच पास कर भेज दिए गए हैं। टीकाकरण की क्षमता को बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास में लगे भारत की स्थिति स्पुतनिक लाइट के आने से और मजबूत हो जाएगी। सेंट्रल ड्रग्स लेबोरेटरी कसौली के सहायक उप निदेशक सुशील साहू ने बताया कि कंपनी की ओर से निर्यात करने के लिए बैच जांच के लिए भेजे जा रहे हैं। कई कंपनियों के कोरोना वैक्सीन पर क्लीनिकल ट्रायल चल रहे हैं। संवाद
विज्ञापन


ऐसी होगी लाइट वैक्सीन
एक डोज वाली स्पुतनिक लाइट वैक्सीन कोरोना वायरस के सभी वैरिएंट के खिलाफ प्रभावी हो सकती है। स्पुतनिक लाइट वैक्सीन, स्पुतनिक वी वैक्सीन के घटक एक के समान है। इसे 79.04 प्रतिशत प्रभावी माना गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तक 1,95,53,75,267 डोज जारी 
सेंट्रल ड्रग्स लेबोरेटरी की ओर से अब तक कोविशील्ड, कोवैक्सीन, स्पुतनिक-वी, जायकॉव-डी, जॉनसन एंड जॉनसन, कॉर्बेवैक्स, कोवोवैक्स की 1,95,53,75,267 डोज जारी की जा चुकी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed