फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Relief from High Court to Om Prakash, who raised the slogan of Joiya Mama

हिमाचल: जोइया मामा का नारा लगाने वाले शिक्षक को हाईकोर्ट से राहत, पसंद का मिला स्टेशन

Sun, 03 Apr 2022 12:08 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sun, 03 Apr 2022 12:08 PM IST
सार

जोइया मामा का नारा लगाने के बाद स्थानांतरित शिक्षक ओम प्रकाश शर्मा को हाईकोर्ट ने राहत देते हुए उनका मनपसंद स्टेशन के लिए तबादला करने के आदेश जारी किए। बजट सत्र के दौरान विधानसभा के बाहर हुए प्रदर्शन में नारा लगाने वाले शिक्षक का सरकार ने हार्ड एरिया में तबादला कर दिया था। 

विज्ञापन
Relief from High Court to Om Prakash, who raised the slogan of Joiya Mama
जोइया मामा का नारा लगाने वाले शिक्षक ओम प्रकाश शर्मा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुरानी पेंशन योजना लागू करने की मांग को लेकर बजट सत्र के दौरान विधानसभा के बाहर हुए प्रदर्शन में ‘जोइया मामा मानदा नहीं, कर्मचारी को शुणदा नेई’ का नारा लगाने वाले शिक्षक का सरकार ने हार्ड एरिया में तबादला कर दिया था। इसके विरोध में शिक्षक ओमप्रकाश ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। हाईकोर्ट के आदेश के बाद शिक्षा विभाग ने शिक्षक को राहत देते हुए उन्हें उनके पसंद के स्टेशन में तबादला कर दिया। शिक्षक ने कुपवी के हार्ड एरिया में राजकीय उच्च पाठशाला बाग में ज्वाइनिंग दे दी है। कोर्ट में याची के अधिवक्ता कुलभूषण खजूरिया ने दलील दी थी कि वह दो बार हार्ड एरिया में सेवाएं दे चुके हैं।

विज्ञापन


तबादला नीति के अनुसार जिसने भी यह समय पूरा कर लिया है, उसे दोबारा ऐसे क्षेत्र में नहीं भेजा जा सकता है। इस पर हाईकोर्ट ने शिक्षक को अपनी पसंद के पांच स्टेशन बताने के लिए कहा था। इनमें चार बाहरी जिले के देने थे। सरकार ने ओम प्रकाश को सिरमौर के हलांह स्कूल से शिमला जिले की ननखड़ी तहसील की वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शोली के तहत मिडल स्कूल सरोग ट्रांसफर कर दिया था। याची के वकील खजूरिया ने बताया कि हाईकोर्ट के आदेश पर शिक्षा विभाग ने उन्हें सिरमौर जिले के सीमावर्ती शिमला जिले की कुपवी तहसील में राजकीय उच्च पाठशाला बाग स्टेशन दिया है। सिरमौर के रहने वाले ओम प्रकाश कला प्रशिक्षित स्नातक हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed