फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Relief for city residents: Property tax will no longer have to be paid at the increased rate.

Shimla News: शहरवासियों को राहत, अब बढ़ी दर पर नहीं देना होगा संपत्ति कर

Fri, 31 Jul 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Relief for city residents: Property tax will no longer have to be paid at the increased rate.
पुरानी स्लैब दर से ही जारी होंगे संपत्ति कर के बिल, ज्यादा राशि जमा कर दी है तो बिलों में समायोजित करेगा नगर निगम
विज्ञापन

नगर निगम सदन ने संशोधन के प्रस्ताव को दी मंजूरी
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। शहरवासियों के लिए राहत भरी खबर है। सरकार के बनाए उपयोग सॉफ्टवेयर की नई स्लैब दर के कारण अब लोगों को ज्यादा संपत्ति कर नहीं चुकाना पड़ेगा। इसमें जिन लोगों ने पहले ज्यादा बिल जमा कर दिया है, उनकी अतिरिक्त राशि भी अगले बिल में एडजस्ट की जाएगी।

नगर निगम पुरानी व्यवस्था के तहत ही लोगों से संपत्ति कर की वसूली करेगा। शहरवासियों को राहत देने के इस प्रस्ताव को नगर निगम सदन ने मंजूरी दे दी है। महापौर सुरेंद्र चौहान और उप महापौर उमा कौशल की अध्यक्षता में शुक्रवार को बचत भवन में हुई नगर निगम की मासिक बैठक में इस प्रस्ताव पर लंबी चर्चा हुई। आयुक्त सचिन कंवल ने कहा कि नगर निगम ने इस साल से संपत्ति कर के बिल जारी करने की व्यवस्था में बदलाव किया है।
विज्ञापन


सरकार के निर्देश पर नए उपयोग सॉफ्टवेयर से टैक्स के बिल जारी किए जा रहे हैं। इस सॉफ्टवेयर में 100 वर्ग मीटर से अधिक क्षेत्रफल वाले सभी भवन मालिकों को फ्लैट छह फीसदी की स्लैब दर से बिल जारी हो रहे थे। यदि भवन का आकार 120 वर्ग मीटर है तो नए सॉफ्टवेयर के अनुसार पूरे 120 वर्ग मीटर पर छह फीसदी की दर लागू हो रही थी। वहीं नगर निगम की व्यवस्था अलग थी। निगम 120 वर्ग मीटर आकार वाले भवन में 100 वर्ग मीटर तक तीन फीसदी और बाकी 20 वर्ग मीटर पर छह फीसदी की दर से बिल जारी करता था। इससे लोगों को कम बिल देना पड़ता था। हालांकि, इस स्लैब दर का नगर निगम के उपनियमों में जिक्र नहीं था। शहरी विकास विभाग ने भी उपनियमों का हवाला देकर पुरानी व्यवस्था लागू करने से मना कर दिया था। इस कारण अब सदन में प्रस्ताव लाया गया है। नगर निगम के उपनियमों में संशोधन कर इसमें स्लैब दर को शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



हजारों भवन मालिकों को होगा फायदा
पुरानी व्यवस्था के तहत बिल जारी होने से हजारों भवन मालिकों को राहत मिलेगी। नगर निगम शिमला शहर में 32 हजार से ज्यादा भवन मालिकों से संपत्ति कर वसूलता है। इस साल पहले ही निगम ने टैक्स में 10 फीसदी तक की बढ़ोतरी की है। अब फ्लैट स्लैब दर के कारण बिल कई गुना बढ़ गए थे। फ्लैट स्लैब दर हटने से लोगों को राहत मिलेगी।


इन प्रस्तावों को भी मिली मंजूरी
27.23 लाख रुपये से आईजीएमसी के पास पेट्रोल पंप के लिए साइट तैयार होगी।
बसंतपुर के शकरोड़ी में सामुदायिक सराय भवन के निर्माण को एनओसी दी गई।
मल्याणा में राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के कार्यालय निर्माण के लिए भूमि देने को मंजूरी।
मेट्रोपॉलिटिन सेंटर के लिए केंद्र से आए 62 लाख रुपये खर्च करने को मंजूरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article