{"_id":"6825ea10478bb89e12078b35","slug":"register-the-left-out-voters-dc-shimla-news-c-19-sml1001-534166-2025-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"छूटे मतदाताओं का पंजीकरण करें : डीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छूटे मतदाताओं का पंजीकरण करें : डीसी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसडीएम अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में कार्यक्रमों का करें आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। जिले में मतदाताओं में जागरूकता के उद्देश्य से चुनाव पाठशाला और इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब की गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त अनुपम कश्यप ने इस संदर्भ में सभी उपमंडलाधिकारी को दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
उन्होंने कहा कि हर माह के पहले शनिवार को सभी मतदान केंद्रों पर चुनाव पाठशाला और तृतीय शनिवार को सभी शिक्षण संस्थानों में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब की गतिविधियां अनिवार्य रूप से आयोजित की जाएंगी। यह पहल हिमाचल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के दिशा-निर्देशों के अनुरूप है। सीईओ स्वयं भी कुछ शिक्षण संस्थानों का दौरा कर गतिविधियों का अवलोकन करेंगी। डीसी अनुपम ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में इन कार्यक्रमों के सफल आयोजन को सुनिश्चित करें। इसके अलावा विश्वविद्यालय, कॉलेज, स्कूलों और आईटीआई संस्थानों के प्राचार्यों को भी निर्देश दिए कि वह अपने संस्थानों में कार्यरत इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब इकाइयों के माध्यम से छूटे हुए मतदाताओं के पंजीकरण के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित करें। यह पहल मतदाताओं में जागरूकता बढ़ाने, युवा वर्ग को चुनाव प्रक्रिया से जोड़ने और लोकतंत्र की जड़ों को मजबूत करने के उद्देश्य से की जा रही है।