{"_id":"6aa949656148bb807a0c3546","slug":"reflected-on-the-20-year-journey-of-the-eco-task-force-shimla-news-c-19-sml1002-787047-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: ईको टास्क फोर्स के 20 साल के सफर को किया याद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: ईको टास्क फोर्स के 20 साल के सफर को किया याद
विज्ञापन
डाक विभाग शिमला मंडल ने किया 133 इको टास्क फोर्स के 20 वर्ष पूरे होने पर विशेष आवरण जारी
कुफरी में स्थापना दिवस मनाया
स्वास्थ्य मंत्री धनी राम शांडिल ने विशेष आवरण और स्मृति ट्रॉफी का किया विमोचन
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। कुफरी में 133 ईको टास्क फोर्स ने 20वां स्थापना दिवस मनाया। इस वर्ष समारोह की थीम पर्यावरण संरक्षण में उत्कृष्टता के 20 गौरवशाली वर्ष रही। कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री कर्नल (डॉ.) धनी राम शांडिल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
मंत्री ने डाक विभाग की ओर से जारी विशेष आवरण का विमोचन किया और स्मृति ट्रॉफी का अनावरण भी किया। उन्होंने 133 ईको टास्क फोर्स को स्थापना दिवस की बधाई देते हुए कहा कि बल ने पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में सराहनीय कार्य किया है। प्राकृतिक संपदा और पर्यावरण का संरक्षण आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए जरूरी है। इसके लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को मिलकर योगदान देना होगा।
समारोह के दौरान टीए ग्रुप मुख्यालय पश्चिमी कमान के कमांडर ब्रिगेडियर राजेश शर्मा ने यूनिट की दो दशक लंबी यात्रा, प्रमुख उपलब्धियों और पर्यावरण संरक्षण में योगदान को दर्शाने वाली इतिहास की दीवार का उद्घाटन किया। यूनिट के संस्थापक कर्नल एनके कोटवाल (सेवानिवृत्त) और कर्नल नरशिमन ने स्मृति पौधरोपण किया। इसे पर्यावरण संरक्षण के प्रति ईको टास्क फोर्स की दीर्घकालिक प्रतिबद्धता के प्रतीक के रूप में प्रस्तुत किया गया।
विज्ञापन
समारोह में 133 ईको टास्क फोर्स की 20 वर्षों की पर्यावरणीय सेवाओं और उपलब्धियों को याद किया गया। साथ ही भविष्य में हरित और सतत विकास के लिए प्रयास जारी रखने का संकल्प दोहराया गया।