{"_id":"68c42c9212a1f66e2f03572e","slug":"reduce-the-use-of-electrical-appliances-anurag-shimla-news-c-19-sml1002-600760-2025-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली उपकरणों का कम \nकरें इस्तेमाल : अनुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली उपकरणों का कम करें इस्तेमाल : अनुराग
विज्ञापन
चायल कोटी कॉलेज में किया मार्गदर्शन
बोले, उत्पादन और मांग में आ चुका है अंतर
संवाद न्यूज एजेंसी
जुन्गा (शिमला)। प्रदेश में हो रहे विकास के दृष्टिगत विद्युत आपूर्ति की मांग बढ़ती जा रही है। इसके लिए जहां विद्युत उत्पादन को प्रदेश में बढ़ावा दिया जा रहा है वहीं बिजली बचत कर भी सहयोग किया जा सकता है।
राज्य विद्युत बोर्ड के सलाहकार अनुराग पराशर ने यह बात राजकीय महाविद्यालय चायल कोटी में कही। उन्होंने विद्यार्थियों को विद्युत उत्पादन और बचत करने के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बिजली की मांग और इसकी आपूर्ति में अंतर बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोगों को रोजमर्रा इस्तेमाल होने वाले टीवी, फ्रिज, गीजर और विद्युत उपकरणों का आवश्यकता अनुसार ही उपयोग करना चाहिए। विद्युत आपूर्ति संबंधित किसी भी शिकायत को लेकर बोर्ड के टोल फ्री नंबर 1800-180-8060 या 1912 पर संपर्क किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि बोर्ड ने इस साल 315 करोड़ रुपये का लाभ कमाया है। कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. सुभाष कापटा ने जानकारी देने के लिए विद्युत बोर्ड का आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन डाॅ. अजय कैथ ने किया। इस अवसर पर बोर्ड के लाइनमैन दिनेश, टी-मेट मनोज और अमित भी मौजूद रहे।