फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   red cherry tomato farming in solan himachal pradesh

नौणी विश्वविद्यालय: सोलन रेड राउंड चेरी टमाटर बढ़ाएगा अब खाने का जायका

Sat, 22 Jan 2022 11:28 AM IST
अरविन्द ठाकुर ललित कश्यप, संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
ललित कश्यप, संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 22 Jan 2022 11:28 AM IST
सार

टमाटर की शेल्फ लाइफ भी अधिक है। गाढ़ा लाल रंग का होने से ये आंखों की रोशनी को भी ठीक रखेगा। इससे किसानों को लाभ मिलेगा। साथ ही इस में पाए जाने वाले पोषक तत्व मानव शरीर के लिए फायदेमंद हैं।

विज्ञापन
red cherry tomato farming in solan himachal pradesh
रेड राउंड चेरी टमाटर - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के किसान अब रेड राउंड चेरी टमाटर की पैदावार कर पाएंगे। नौणी विवि ने शोध से तैयार चेरी जितने छोटे आकार के लाल टमाटर का बीज तैयार किया है। विशेषज्ञों के अनुसार इसके कई फायदे होंगे। इस टमाटर का प्रयोग सलाद के साथ-साथ व्यंजनों के जायका बदलने में भी कारगर सिद्ध होगा। किसानों के लिए ये बीज नौणी विवि में उपलब्ध है।

विज्ञापन


टमाटर की विशेषता यह है कि यह स्वाद में अन्य हाइब्रिड की किस्मों से लाल और मीठा है। मानव शरीर में इसका पाचन भी जल्दी हो जाता है। इससे यह पत्थरी के खतरे को भी कम करेगा। जानकारी के अनुसार नौणी विवि के वेजिटेबल विज्ञान विभाग के वैज्ञानिकों ने कई सालों के शोध के बाद सोलन रेड राउंड नामक यह टमाटर ईजाद किया है।
विज्ञापन


दूसरे टमाटरों से स्वाद में मीठे इस टमाटर को खाने से पथरी की संभावना न के बराबर होती है। साथ ही इसकी शेल्फ लाइफ भी अधिक है। इससे किसानों को लाभ मिलेगा। साथ ही इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व मानव शरीर के लिए फायदेमंद हैं। एक पौधे में 25 से 30 टमाटर लगते हैं, जो दूसरे टमाटरों से कई ज्यादा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस प्रयोग अधिकतर सलाद के लिए बड़े होटलों समेत रसोईघर किया जा सकेगा। नौणी विवि के वेजिटेबल विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. एके जोशी ने बताया कि किसान इस टमाटर के लिए विवि में संपर्क कर सकते हैं। टमाटर की शेल्फ लाइफ भी अधिक है। गाढ़ा लाल रंग का होने से ये आंखों की रोशनी को भी ठीक रखेगा। इससे किसानों को लाभ मिलेगा। साथ ही इस में पाए जाने वाले पोषक तत्व मानव शरीर के लिए फायदेमंद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed