फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Recruitment will start soon for the posts of class IV in HPU shimla

HPU Shimla: एचपीयू में चतुर्थ श्रेणी के पदों के लिए जल्द शुरू होगी भर्ती, गैर शिक्षक कर्मचारी संघों की बैठक में फैसला

Mon, 06 Jun 2022 11:01 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 06 Jun 2022 11:01 PM IST
सार

करीब आठ साल बाद गैर शिक्षक कर्मचारी संघों की बैठक प्रति कुलपति प्रो. ज्योति प्रकाश की अध्यक्षता में हुई। गैर शिक्षकों के रिक्त पड़े पदों को भरने और आवश्यकता अनुसार नए पदों को सृजित करने की मांग पर प्रो. ज्योति प्रकाश ने कहा कि चतुर्थ श्रेणी के पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

विज्ञापन
Recruitment will start soon for the posts of class IV in HPU shimla
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के गैर शिक्षक कर्मचारी संघों की बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा हुई। करीब आठ साल बाद यह बैठक प्रति कुलपति प्रो. ज्योति प्रकाश की अध्यक्षता में हुई। गैर शिक्षकों के रिक्त पड़े पदों को भरने और आवश्यकता अनुसार नए पदों को सृजित करने की मांग पर प्रो. ज्योति प्रकाश ने कहा कि चतुर्थ श्रेणी के पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसके तुरंत बाद गैर शिक्षकों के बी और सी श्रेणी के पूर्व में विज्ञापित किए गए पदों को भरने को छंटनी परीक्षा जल्द करवाई जाएगी। ईसी सदस्य राज कुमारी, कोर्ट सदस्य राज कुमार, गैर शिक्षक संघ अध्यक्ष राजेश ठाकुर, विश्वविद्यालय प्रशासनिक अधिकारी संघ के अध्यक्ष तेज राम शर्मा, आशुलिपिक और निजी सहायक संघ से काबुल सिंह और चतुर्थ श्रेणी और तकनीकी कर्मचारी संघ से चांदी राम ने कर्मचारियों से की समस्याओं को उठाया। 

विज्ञापन


उन्होंने कनिष्ठ कार्यालय सहायक आईटी संवर्ग को मिनिस्टरियल स्टाफ  की तर्ज पर सचिवालय वेतन देने, वेतन विसंगतियों को दूर करने, भर्ती और पदोन्नति समिति की नियमित बैठकें  करवाने, सरकार से अनुदान सहायता को 138 करोड़ से 200 करोड़ करवाने, पेंशन फंड को सुदृढ़ करने और कर्मचारियों को अतिरिक्त आवासीय सुविधा प्रदान करने सहित अन्य मांगों को उठाया। राजेश ठाकुर ने कहा कि प्रति कुलपति ने कर्मचारी आवास आवंटन समिति की इसी माह बैठक बुलाकर खाली आवास आवंटित करने का भरोसा दिया। इसके अलावा कर्मचारियों ने विवि में लीगल और आरटीआई प्रकोष्ठ स्थापित करने, सहायक कुलसचिव की वेतन विसंगतियों को दूर करने, सेवानिवृत्ति के उपरांत सचिवालय वेतन की मांग पर समिति गठित करने, चार सरकारी आवासीय भवन निर्माण में तेजी लाने, स्वास्थ्य केंद्र के समीप दवाई की दुकान खोलने की मांग को पूरा करने का भरोसा दिया है। बैठक में अधिष्ठाता अध्ययन प्रो. कुलभूषण चंदेल, अधिष्ठाता महाविद्यालय विकास परिषद प्रो. खेम चंद, कुलसचिव बलवान चंद, वित्त अधिकारी अशोक चौहान, परीक्षा नियंत्रक डॉ. जेएस नेगी मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed