फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Recruitment of ex-servicemen for Railway Gateman in Hamirpur on 27th

Railway Gateman: रेलवे गेटमैन के लिए हमीरपुर में भूतपूर्व सैनिकों की भर्ती 27 को

Fri, 19 Jul 2024 09:51 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: अंकेश डोगरा Updated Fri, 19 Jul 2024 09:51 PM IST
सार

27 जुलाई को सुबह 10 बजे हमीरपुर के सैनिक विश्रामगृह में चैकमेट सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड थल सेना के भूतपूर्व सैनिकों की भर्ती करेगी।

विज्ञापन
Recruitment of ex-servicemen for Railway Gateman in Hamirpur on 27th
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

भारतीय रेलवे के मुंबई, अहमदाबाद, भावनगर और राजकोट डिवीजनों में गेटमैन और गेटकीपरों के कुल 550 पदों के लिए चैकमेट सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड 27 जुलाई को सुबह 10 बजे हमीरपुर के सैनिक विश्रामगृह में थल सेना के भूतपूर्व सैनिकों की भर्ती करेगी।

विज्ञापन


जिला सैनिक कल्याण कार्यालय के उपनिदेशक स्क्वाड्रन लीडर मनोज राणा ने बताया कि इस भर्ती में 54 वर्ष तक की आयु के दसवीं पास भूतपूर्व सैनिक भाग ले सकते हैं। चयनित भूतपूर्व सैनिकों को 30 से 35 हजार रुपये तक वेतन और अन्य सुविधाएं मिलेंगी। भर्ती के इच्छुक भूतपूर्व सैनिक अपने साथ डिस्चार्ज बुक, पीपीओ, एक्ससर्विस मैन का पहचान पत्र, आधार कार्ड, पैन कार्ड, एसपी कार्यालय की ओर से जारी पुलिस वेरिफिकेशन रिपोर्ट, बैंक पासबुक या कैंसल चेक, दसवीं कक्षा की अंक तालिका और 10 पासपोर्ट साइज फोटो अवश्य लाएं।
विज्ञापन


उपनिदेशक ने बताया कि इन पदों के अलावा चैकमेट सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड गुजरात के मुख्य शहरों में सिविलियन सिक्योरिटी गार्ड के पदों के लिए भी भर्ती करेगी, जिनके लिए 19 से 35 वर्ष तक के दसवीं पास युवा पात्र होंगे। अभ्यर्थियों की लंबाई कम से कम पांच फुट छह इंच होनी चाहिए। सिक्योरिटी गार्ड के पदों के लिए इच्छुक युवाओं को अपने साथ चार पासपोर्ट साइज फोटो, एसपी कार्यालय की ओर से जारी पुलिस वेरिफिकेशन रिपोर्ट, दसवीं की अंक तालिका की मूल प्रति, आधार कार्ड और इसकी फोटो प्रति, बैंक पासबुक और इसकी फोटो प्रति लानी होगी। प्रशिक्षण एवं प्रशासनिक शुल्क के रूप में 4,000 रुपये की राशि जमा करवानी होगी। अधिक जानकारी के लिए जिला सैनिक कल्याण कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222334 पर संपर्क किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed