फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Recruitment of 4,000 primary teachers is less likely to be approved in the cabinet meeting

Primary Reachers: 4,000 प्राइमरी शिक्षकों की भर्ती को कैबिनेट बैठक में मंजूरी मिलने के आसार कम

Wed, 27 Jul 2022 11:38 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 27 Jul 2022 11:38 AM IST
सार

प्री प्राइमरी स्कूलों में 4,000 शिक्षकों की भर्ती के इंतजार में बैठे एनटीटी डिप्लोमा धारकों और आंगनबाड़ी वर्करों का इंतजार और बढ़ गया है। 28 जुलाई को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में होने जा रही कैबिनेट बैठक में इस प्रस्ताव को लेकर चर्चा होने के आसार कम हैं।

विज्ञापन
Recruitment of 4,000 primary teachers is less likely to be approved in the cabinet meeting
प्राइमरी शिक्षकों की भर्ती - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्री प्राइमरी स्कूलों में 4,000 शिक्षकों की भर्ती के इंतजार में बैठे एनटीटी डिप्लोमा धारकों और आंगनबाड़ी वर्करों का इंतजार और बढ़ गया है। 28 जुलाई को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में होने जा रही कैबिनेट बैठक में इस प्रस्ताव को लेकर चर्चा होने के आसार कम हैं। शिक्षा विभाग के अधिकारी शिक्षक भर्ती नियमों को लेकर पसोपेश में हैं। मंगलवार को राज्य सचिवालय में प्रधान सचिव शिक्षा मनीष गर्ग की अधिकारियों से हुई बैठक में इस मामले को लेकर कोई समाधान नहीं निकल सका। एक या दो वर्ष के नर्सरी टीचर ट्रेनिंग (एनटीटी) डिप्लोमा में किसे भर्ती में प्राथमिकता दी जाए, इसे लेकर फैसला नहीं हो पा रहा है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के चयन को लेकर भी संशय की स्थिति बनी हुई है। भर्ती के लिए इन दोनों वर्गों में अधिकतम आयु वर्ग को तय करने के लिए भी कोई सहमति नहीं बन सकी है।

विज्ञापन


शिक्षा विभाग के अधिकारी प्रस्ताव को अंतिम रूप नहीं दे सके हैं। ऐसे में वीरवार की कैबिनेट बैठक में इस प्रस्ताव को पेश करने के आसार कम हैं। प्रदेश के प्री प्राइमरी स्कूलों में नर्सरी-केजी कक्षा के बच्चों को पढ़ाने के लिए 4,000 शिक्षकों की भर्ती की जानी है। बीते कई माह से प्री प्राइमरी शिक्षकों की भर्ती का मामला फाइलों में ही घूम रहा है। नेशनल काउंसिल फॉर टीचर एजूकेशन (एनसीटीई) से मान्यता प्राप्त एनटीटी संस्थानों से डिप्लोमा करने वाले ही भर्ती में शामिल होंगे। प्री प्राइमरी स्कूलों में शिक्षकों के 70 फीसदी पद एनटीटी, अर्ली चाइल्ड हुड केयर कोर्स करने वालों और 30 फीसदी पद आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से भरने का प्रस्ताव है। एनसीटीई के नियमों के तहत भर्ती की जानी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed