1900 पद, किस विभाग में कितने पदों पर होगी भर्ती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
1500 कांस्टेबल, 14 जूनियर इंजीनियर इलेक्ट्रिकल, 3 मेकेनिकल श्रेणी, आईजीएमसी के ऑप्थैमोलॉजी डिपार्टमेंट में एक सीनियर व एक जूनियर रिफ्रेक्शनिस्ट, डायटिशियन के अलावा रोगी कल्याण समिति के तहत आउटसोर्सिंग के जरिये आईजीएमसी में डायटीशियन व फार्मासिस्ट के सात पद, हिमाचल प्रदेश वक्फ ट्रिब्यूनल में आठ, महिला व बाल कल्याण विभाग में रिसर्च ऑफिसर, असिस्टेंट रिसर्च ऑफिसर के अलावा प्रोग्राम मैनेजर के एक, प्रोग्राम अधिकारी के दो व अकाउंट अफसर का एक पद।
स्पेशल न्यूट्रिशियन अफसर के पद को असिस्टेंट डायरेक्टर न्यूट्रिशन पद पर अपग्रेड करने, मत्स्य फील्ड असिस्टेंट के सात पदों को फार्म असिस्टेंट के पद पर अपग्रेड करने, जेल विभाग में 64 पद, जवाहर लाल नेहरू डिग्री कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स में असिस्टेंट प्रोफेसर के दो व एक तबला इंस्ट्रक्टर के पद पर भर्ती होगी। कांगड़ा की ज्वाली नगर पंचायत के पांच पदों पर भर्ती होगी।
पटवारी के 45 व कानूनगो के 6 पद भरेंगे
हिमाचल प्रदेश स्टाफ सेलेक्शन कमीशन में 27 पदों के अलावा शहरी विकास विभाग में 11 पदों पर भर्ती होगी। रामपुर व चिड़गांव और ननखरी उप तहसील में पटवारी के 45 व कानूनगो के 6 पद सृजित कर भर्ती की जाएगी। शिमला में साइबर क्राइम थाने के लिए 10 अतिरिक्त पद, भूमि रिकॉर्ड निदेशालय में एडिशनल डायरेक्टर आईटी के अलावा जूनियर ऑफिस असिस्टेंट के 10 नए पदों पर भर्ती होगी।
सिरमौर जिले के राजपुर सीएचसी में रेडियोग्राफर व मंडी जिले के कटौला सीएचसी में वार्ड सिस्टर का पद सृजित किया जाएगा। धर्मशाला नगर निगम में 12 पदों पर भर्ती के अलावा दो वाहन खरीदने की मंजूरी दी है। चार एचएससी में आठ पद, पांच पीएचसी में 15 पद, सात सीएचसी में 77 पद के अलावा कांगड़ा जिले के शाहपुर व रत्ती सिविल अस्पताल में 10 पद सृजित कर कांट्रेक्ट बेस पर भर्ती को मंजूरी दी। मंडी जिले में नामलाई व बारयोगी पटवार सर्किल बनाकर वहां जरूरी पद सृजित कर भर्ती को भी हरी झंडी दी है।
नए कॉलेजों में 65 साल होगा डॉक्टरों का सेवाकाल
मंत्रिमंडल ने वर्ष 2016 में सेवानिवृत्त हो रहे मेडिकल कॉलेजों के शिक्षक संकाय को मामला आधार पर पुनर्नियुक्ति प्रदान करने को मंजूरी दी। आईजीएमसी शिमला एवं टांडा मेडिकल कॉलेजों के चिकित्सा संकाय, प्रधानाचार्य और चिकित्सा शिक्षा निदेशक की सेवानिवृत्ति आयु 62 वर्ष ही रखी है। इनमें कार्यरत संकाय शिक्षक अगर नाहन, हमीरपुर और चंबा मेडिकल कॉलेजों में सेवा प्रदान करने के लिए अपनी ऑप्शन देते हैं तो प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसर को मामला
आधार पर सेवाकाल 65 वर्ष आयु तक बढ़ाने की मंजूरी दी जाएगी। हालांकि, 65 वर्ष आयु के उपरांत उन्हें मामला आधार पर फिर रोजगार देने पर विचार किया जाएगा। वे 65 वर्ष की आयु के उपरांत प्रशासनिक पद ग्रहण करने के लिए पात्र नहीं होंगे। बैठक में प्रदेश में शीघ्र ही खोले जाने वाले तीन नए मेडिकल कॉलेजों में विभिन्न संकाय पदों को सृजित करने व भरने को मंजूरी प्रदान की गई।