फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Recruitment: Along with commando training, new HP police Constable will also learn to deal with cyber crime

HP Constable Recruitment: कमांडो ट्रेनिंग के साथ साइबर अपराध से निपटना भी सीखेंगे नए कांस्टेबल

Mon, 07 Oct 2024 10:24 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 07 Oct 2024 10:24 AM IST
सार

प्रदेश पुलिस नए भर्ती में उत्तीर्ण कांस्टेबलों को कमांडो के प्रशिक्षण के साथ अब साइबर क्राइम से निपटने के लिए भी अलग से प्रशिक्षित करेगी।

विज्ञापन
Recruitment: Along with commando training, new HP police Constable will also learn to deal with cyber crime
हिमाचल पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश पुलिस नए भर्ती में उत्तीर्ण कांस्टेबलों को कमांडो के प्रशिक्षण के साथ अब साइबर क्राइम से निपटने के लिए भी अलग से प्रशिक्षित करेगी। पुलिस विभाग इसको लेकर अलग से प्रशिक्षण कार्यक्रम तय करेगा। इसको लेकर मुख्यालय में रूपरेखा तैयार की जा रही है।   प्रदेश सरकार ने विशेष पुलिस कांस्टेबलों के 1,088 पद भरने का निर्णय लिया है। इनमें 708 पुरुष और 380 महिला कांस्टेबलों की भर्ती की जाएगी। लोक सेवा आयोग की ओर से आवेदन की अंतिम तिथि 31 अक्तूबर निर्धारित की गई है। ग्राउंड टेस्ट, प्रशिक्षण स्वयं पुलिस विभाग देगा। लिखित परीक्षा लोक सेवा आयोग के माध्यम से ली जानी है।

विज्ञापन

नशे की रोकथाम और साइबर अपराध से निपटने के लिए इन्हें प्रशिक्षित किया जाना है। इन दिनों प्रदेश में साइबर अपराधी सक्रिय है। लोगों को ठगने के नए नए तरीके निकाल रहे हैं। पेंशनर, कर्मचारी, विश्वविद्यालय में कोर्स कर रहे छात्र इनके निशाने पर हैं।   लोगों को अपने जाल में फंसाने के लिए यह अपराधी तरह तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। ऐसे में सरकार ने इन्हें साइबर अपराध से निपटने का भी प्रशिक्षण देने का फैसला लिया है। वहीं, दूसरी ओर मादक द्रव्यों की तस्करी बढ़ती जा रही है। इन पर शिकंजा कसने के लिए विशेष फोर्स के गठन की आवश्यकता महसूस की जा रही है। प्रदेश सरकार प्रयासरत है कि हर पुलिस स्टेशन पर तस्करों और साइबर क्राइम से निपटने के लिए एक विशेष टीम हो ताकि ऐसे मामलों की जांच समय पर पूरी हो सके। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

अफसरों को भी दिया जा रहा प्रशिक्षण
सभी जांच अधिकारियों को भी चरणबद्ध तरीके से साइबर क्राइम से निपटने के लिए उचित प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके साथ ही सरकार पुलिस प्रशिक्षण में भी साइबर क्राइम प्रशिक्षण को अनिवार्य करेगी। ताकि सभी जवान साइबर क्राइम की चुनौती से निपटने में पूरी तरह प्रशिक्षित हों।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed