फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Record voting in solan and sirmaur create suspense on shimla seat

बंपर वोटिंग से 'हॉट सीट' पर बढ़ा सस्पेंस

Thu, 08 May 2014 03:42 PM IST
Updated Thu, 08 May 2014 03:42 PM IST
विज्ञापन
Record voting in solan and sirmaur create suspense on shimla seat

शिमला संसदीय सीट के तहत आने वाले सोलन और सिरमौर में 70 फीसदी रिकार्ड तोड़ मतदान के कई मायने निकाले जा रहे हैं। इन जिलों में हुई बंपर वोटिंग ने शिमला की हॉट सीट पर नेताओं की धुकधुकी बढ़ा दी है।

विज्ञापन


शिमला संसदीय सीट से कांग्रेस के मोहन लाल ब्राक्टा और भाजपा के वीरेंद्र कश्यप मैदान में हैं। कांग्रेस जिला शिमला से शुरू से ही लीड मानकर चल रही थी लेकिन अब सोलन और सिरमौर में हुए भारी मतदान ने कांग्रेस को भी सांसत में डाल दिया है।
विज्ञापन


ये दोनों जिले शिमला सीट के तहत आते हैं। कांग्रेस को अंदर खाते डर है कि कहीं इन दो जिलों का मतदान पार्टी के लिए नुकसान देय साबित न हो। हालांकि, भाजपा की तरह कांग्रेस के नेता मतदान को अपने पक्ष में बताकर प्रत्याशी की जीत का डंका अभी से बजाने में लग गए हैं लेकिन असलियत क्या है यह सोलह मई को सबके सामने आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

शिमला में पहली बार बंपर वोटिंग

Record voting in solan and sirmaur create suspense on shimla seat

शिमला जिले में लोकसभा चुनाव में पहली मर्तबा हर विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं ने रिकॉर्ड मतदान किया। भारी मतदान को कांग्रेस और भाजपा नेता अपने पक्ष में बता रहे हैं। कांग्रेस का तर्क है कि जिले में कांग्रेस का वर्चस्व है और मतदाताओं ने कांग्रेस को वोट डाला है।

वहीं, भाजपा का कहना है कि पूरे देश में मोदी लहर है और जिले से भी कांग्रेस का सूपड़ा साफ है। भाजपा नेता दावा कर रहे हैं कि रिकॉर्ड वोट इस बात का सूचक है कि शिमला के सात विधानसभा क्षेत्रों से भाजपा प्रत्याशी को लीड मिलने जा रही है।

बताते चलें कि कांग्रेस को सबसे अधिक उम्मीद रोहडू़, शिमला ग्रामीण, कसुम्पटी और चौपाल से है। कांग्रेस इन विधानसभा क्षेत्रों को अपना गढ़ मानकर चल रही है। कांग्रेस को आस है कि इन तीन विधानसभा क्षेत्रों से मतदाता प्रत्याशियों को इतनी लीड दे देंगे कि इसे भाजपा को सोलन और सिरमौर से तोड़ पाना मुमकिन नहीं होगा।

यहां से भाजपा को हो सकता है फायदा

Record voting in solan and sirmaur create suspense on shimla seat

सिरमौर और सोलन में हुए रिकॉर्ड मतदान से भाजपा की बांछें खिल गई है। इन विधानसभा क्षेत्रों में हुए मतदान को भाजपा अपने पक्ष में बता रही है। भाजपा सोलन और सिरमौर को पहले से ही मजबूत मानकर चल रही थी।

भाजपा उम्मीदवार वीरेंद्र कश्यप की इन दोनों जिलों में कांग्रेस से ज्यादा पकड़ है। वे यही से लीड लेकर पिछली बार चुनाव जीते थे।

अब देखना है कि बंपर वोटिंग से उन्हें कितना फायदा होता है। फिलहाल भाजपा इस बंपर वोटिंग को अपने पक्ष में बता रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed