{"_id":"653cd3c63e79881c9a00058d","slug":"recco-search-and-rescue-detector-system-device-will-be-used-to-find-lost-mountaineers-2023-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: अब रेको डिवाइस से होगी लापता पर्वतारोहियों की तलाश, खुद ही बजेगा अलार्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: अब रेको डिवाइस से होगी लापता पर्वतारोहियों की तलाश, खुद ही बजेगा अलार्म
Sat, 28 Oct 2023 02:57 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)
संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 28 Oct 2023 02:57 PM IST
सार
इस डिवाइस से ग्लेशियर में 30 मीटर तक दबे पर्वतारोही का पता चल सकेगा, बशर्ते उसने रेको डिवाइस चिप लगाई हो। रेको डिवाइस में खुद ही अलार्म बज जाएगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमालय की पहाड़ियों में लापता होने वाले पर्वतारोहियों की तलाश अब आसान हो जाएगी। अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण संबद्ध खेल संस्थान मनाली रेको डिवाइस खरीद रहा है। जीईएम (गवर्नमेंट ई मार्केट) के माध्यम इसकी प्रक्रिया शुरू ही गई है। शुक्रवार को संस्थान में रेको डिवाइस की मॉकड्रिल हुई। इसके लिए डिवाइस बनाने वाली कंपनी के अधिकारी भी पहुंचे।
विज्ञापन
संस्थान के जानकारों ने इसकी उपयोगिता का अध्ययन किया। खास यह है कि इस डिवाइस से ग्लेशियर में 30 मीटर तक दबे पर्वतारोही का पता चल सकेगा, बशर्ते उसने रेको डिवाइस चिप लगाई हो। रेको डिवाइस में खुद ही अलार्म बज जाएगा। इस डिवाइस की कीमत लाखों में बताई जा रही है।
विज्ञापन
मनाली, लाहौल-स्पीति और लेह-लद्दाख के ग्लेशियरों में अकसर पर्वतारोही लापता हो जाते हैं। इनकी तलाश मुश्किल हो जाती है। अब इसके लिए आधुनिक तकनीक का सहारा लिया जाएगा। संस्थान में हुई मॉकड्रिल के दौरान संयुक्त निदेशक प्रकाश आजाद, दिल्ली की कंपनी से आए नरेंद्र व अन्य अनुदेशक मौजूद रहे। निदेशक अविनाश नेगी ने बताया कि इस डिवाइस की खरीद की प्रक्रिया जारी है।
विज्ञापन