{"_id":"2005ea7553221b63143a25974ee69f4d","slug":"read-the-counseling-sechedule-of-jbt","type":"story","status":"publish","title_hn":"पढ़िए, कब से होगी जेबीटी की काउंसलिंग?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पढ़िए, कब से होगी जेबीटी की काउंसलिंग?
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला/धर्मशाला
Updated Sat, 19 Jul 2014 10:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) की आवंटित सीटों के लिए 21 जुलाई से काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू होगी। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड में होने वाली काउंसलिंग के लिए अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव डा. हरीश गज्जू ने बताया कि छह अगस्त तक काउंसलिंग चलेगी। इसमें शैक्षणिक सत्र 2013-15 के लिए राज्य भर के डाइट संस्थानों के लिए प्रशिक्षुओं का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन
जिन अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र नहीं पहुंचे हैं, वे बोर्ड की वेबसाइट www.hpbose.org. से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। अगस्त 2013 में टेट दे चुके करीब 300 आवेदकों की काउंसलिंग भी लटकी हुई है।
विज्ञापन
काउंसलिंग न होने के कारण यह नियुक्ति के लिए योग्यता पूरी नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे में बोर्ड की ओर से जारी इस अधिसूचना से इन जेबीटी टेट आवेदकों को राहत मिलेगी। ‘अमर उजाला’ ने 17 जुलाई के अंक में इस इस मामले को प्रमुखता से उठाया था।