फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   RD dhiman chief information commissioner himachal pradesh notification

Himachal News: आरडी धीमान को मुख्य सूचना आयुक्त नियुक्त करने की अधिसूचना जारी, दो को लेंगे शपथ

Fri, 30 Dec 2022 09:50 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 30 Dec 2022 09:50 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश को शनिवार को नया मुख्य सचिव मिल सकता है। अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त एवं कार्मिक प्रबोध सक्सेना को नया सीएस बनाने के आसार हैं।

विज्ञापन
RD dhiman chief information commissioner himachal pradesh notification
मुख्य सचिव आरडी धीमान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के मुख्य सचिव आरडी धीमान शनिवार को सेवानिवृत्त होंगे। अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त एवं कार्मिक प्रबोध सक्सेना को नया सीएस बनाने के आसार हैं। उधर, राज्य सरकार ने आरडी धीमान को प्रदेश का नया मुख्य सूचना आयुक्त नियुक्त करने की अधिसूचना भी जारी कर दी है। संभावित है कि दो जनवरी को धीमान मुख्य सूचना आयुक्त के पद की शपथ लेंगे। प्रदेश के मुख्य सचिव पद की दौड़ में शामिल वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अली रजा रिजवी और के संजय मूर्ति वर्तमान में भारत सरकार में सेवाएं दे रहे हैं।

विज्ञापन


दोनों अधिकारी प्रबोध सक्सेना से वरिष्ठ हैं। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर होने के चलते इन दोनों अधिकारियों के शिमला लौटने की संभावना कम हैं। भारत सरकार में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय में विशेष सचिव के पद पर नियुक्त अली रजा रिजवी 1988 बैच के अधिकारी हैं। भाजपा सरकार ने रिजवी की जगह आरडी धीमान को मुख्य सचिव बनाया। रिजवी की सेवानिवृत्ति वर्ष 2024 में होनी है।

विज्ञापन

 

रिजवी के बाद वरीयता में भारत सरकार में शिक्षा सचिव के पद पर कार्यरत के संजय मूर्ति वरीयता में दूसरे और प्रदेश सरकार में अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त एवं कार्मिक के पद पर कार्यरत प्रबोध सक्सेना वरीयता में तीसरे नंबर पर हैं। पूर्व मुख्य सचिव रामसुभग सिंह सहित निशा सिंह और संजय गुप्ता को पूर्व की भाजपा सरकार ने प्रधान सलाहकार के पद पर नियुक्ति दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व प्रदेश सरकार के कार्यकाल में सात अधिकारी मुख्य सचिव के पद पर रहे। इनमें वीसी फारका, बीके अग्रवाल, अनिल खाची और रामसुभग सिंह बतौर मुख्य सचिव अपना कार्यकाल भी पूरा नहीं कर सके। विनीत चौधरी और डॉ. श्रीकांत बाल्दी ही मुख्य सचिव रहते हुए समय से सेवानिवृत्त हुए।

 

वर्ष 2012 से 2017 के कार्यकाल के दौरान कांग्रेस सरकार ने वरीयता में आगे रहे आईएएस अधिकारी विनीत चौधरी को सुपरसीड़ कर वीसी फारका को मुख्य सचिव बनाया था। दिसंबर 2017 में जयराम सरकार ने सत्ता में आते ही वीसी फारका को हटाकर विनीत चौधरी को मुख्य सचिव नियुक्त किया किया। फारका को भाजपा सरकार ने प्रधान सलाहकार नियुक्त किया था। विनीत चौधरी ने अपना कार्यकाल पूरा किया था।



प्रधान सचिव सुभाशीष पंडा आज होंगे रिलीव
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के प्रधान सचिव सुभाशीष पंडा शनिवार को रिलीव होंगे। शुक्रवार को कार्मिक विभाग की ओर से इस बाबत अधिसूचना जारी कर दी गई है। सुभाशीष पंडा की दिल्ली डेवलेपमेंट अथारिटी में बतौर उपाध्यक्ष नियुक्ति हुई है। पंडा के दिल्ली जाने से अब मुख्यमंत्री कार्यालय में प्रधान सचिव का पद भी रिक्त हो गया है। संभावित है कि शनिवार को इस पद के लिए भी कार्मिक विभाग की ओर से अधिसूचना जारी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed