फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   RBI reprimands banks for EMI deductions from accounts

खातों से ईएमआई कटने की शिकायत पर आरबीआई की बैंकों को फटकार

Sun, 19 Apr 2020 11:52 AM IST
Krishan Singh विश्वास भारद्वाज, अमर उजाला, शिमला
विश्वास भारद्वाज, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sun, 19 Apr 2020 11:52 AM IST
विज्ञापन
RBI reprimands banks for EMI deductions from accounts
भारतीय रिजर्व बैंक

कोरोना वायरस के  संकट के बीच बैंक खातों से ईएमआई कटने की शिकायतें मिलने के बाद रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने हिमाचल के सभी बैंकों को सर्कुलर जारी कर कड़ी फटकार लगाई है। आरबीआई की ओर से जारी सर्कुलर के पैरा 10 में निर्देश दिए हैं कि बैंक के कंट्रोलर सुनिश्चित करेंगे कि शाखा प्रबंधक और फ्रंट लाइन स्टाफ को कोरोना संकट में रिजर्व बैंक की ओर से जारी सभी दिशा-निर्देशों की पूरी जानकारी हो।

विज्ञापन


सभी बैंकों से दोटूक कहा है कि आपदा की इस घड़ी में ग्राहकों को किसी भी कीमत में परेशान न किया जाए। कोरोना वायरस के चलते देश में लॉकडाउन के बाद तमाम कंपनियों, दफ्तरों और फैक्ट्रियों के बंद होने की स्थिति में केंद्रीय वित्त मंत्रालय की सिफारिश पर आरबीआई ने आम लोगों को बड़ी राहत दी है।
विज्ञापन

रिजर्व बैंक ने सभी बैंकों पर उपभोक्ताओं के हर तरह की किस्त तीन महीने तक के लिए टालने की अनुमति दी है।

हालांकि, यह सुविधा ग्राहकों को वैकल्पिक रूप से दी गई है ग्राहक चाहें तो अपनी ईएमआई कटवा सकते हैं। यदि चाहें तो इसमें तीन महीने की छूट पा सकते हैं। अधिकतर ग्राहक कोरोना संकट के चलते ईएमआई में छूट पाना चाहते हैं, लेकिन कई बैंक ग्राहकों से उनकी राय जाने बिना ही खातों से ईएमआई का पैसा काट रहे हैं। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया को इसे लेकर बहुत से ग्राहकों ने शिकायत की है, जिसके बाद कार्रवाई करते हुए आरबीआई ने सभी बैंक प्रबंधकों को सर्कुलर जारी कर सख्त दिशा-निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

ई-मेल के जरिये बैंकों को जारी किया सर्कुलर : आनंद

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया क्षेत्रीय कार्यालय शिमला के प्रभारी महाप्रबंधक केसी आनंद ने बताया कि ग्राहकों के खातों से ईएमआई कटने की शिकायतें उन्हें मिली थी, जिसके बाद उन्होंने प्रदेश के सभी बैंकों के कंट्रोलरों को ई-मेल के जरिये सर्कुलर जारी किया है। बैंक कंट्रोलरों की जिम्मेवारी तय की गई है कि वह ब्रांच मैनेजरों और फ्रंट लाइन स्टाफ को रिजर्व बैंक के निर्देशों को लेकर जागरूक करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed