फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Rations for 14-18 age group girls in anganwadi kendra in himachal pradesh

Himachal News: प्रदेश में 14 से 18 वर्ष की लड़कियों को फिर आंगनबाड़ी केंद्रों में मिलेगा राशन

Sat, 15 Apr 2023 11:15 AM IST
अरविन्द ठाकुर सुभाष कुमार अग्निहोत्री, संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
सुभाष कुमार अग्निहोत्री, संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 15 Apr 2023 11:15 AM IST
सार

राज्य सरकार ने प्रदेश भर की 14 से 18 आयु वर्ग की लड़कियों को आंगनबाड़ी केंद्रों से राशन मुहैया करवाने का क्रम आरंभ किया है।

विज्ञापन
Rations for 14-18 age group girls in anganwadi kendra in himachal pradesh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रदेश भर में 14 से 18 वर्ष की लड़कियों को इस माह से फिर आंगनबाड़ी केंद्रों में राशन मिलेगा। आंगनबाड़ी केंद्रों में राशन मिलने से प्रदेश भर की हजारों लड़कियों को इसका लाभ मिलेगा। पूर्व सरकार ने आंगनबाड़ी केंद्रों में लड़कियों को मिलने वाले राशन पर रोक लगा दी थी।

विज्ञापन


गौर रहे कि पूर्व में आंगनबाड़ी केंद्रों में ही लड़कियों को राशन मिलता था, लेकिन, बाद में भारत सरकार के आदेशानुसार स्कूल न जाने वाली किशोरियों को ही इस राशन को देने का प्रावधान किया गया, जिसका क्रम कई वर्षों तक चला। अब राज्य सरकार ने एक बार फिर इस निर्णय में बदलाव करते हुए प्रदेश भर की 14 से 18 आयु वर्ग की लड़कियों को आंगनबाड़ी केंद्रों से राशन मुहैया करवाने का क्रम आरंभ किया गया है।
विज्ञापन


बता दें कि प्रदेश भर में 18,036 आंगनबाड़ी केंद्रों के तहत हजारों लड़कियां आती हैं। प्रदेश के विभिन्न जिलों में आंगनबाड़ी केंद्रों में तैनात कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और आशा वर्करों को ऐसी लड़कियों का सर्वे करने का जिम्मा सौंपा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये मिलता है राशन
आंगनबाड़ी केंद्रों में किशोरियों को चने, सेवइयां, दलिया, चावल, चीनी, राजमाह, तेल, दूध इत्यादि मिलेगा। इसमें भी बीच-बीच में बदलाव किया जाता है।

14 से 18 वर्ष की लड़कियों को अब अप्रैल से आंगनबाड़ी केंद्रों में राशन मिलेगा। सरकार के आदेशानुसार इस योजना को दोबारा आरंभ किया गया है, जिससे प्रदेश भर की हजारों लड़कियों को लाभ मिलेगा। - राकेश पंजोरियां, जिला कार्यक्रम अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed