फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Ration card holders of the district will have to get EKYC done by 15

Shimla News: जिले के राशनकार्ड धारकों को 15 तक करानी होगी ईकेवाईसी

Sat, 22 Jul 2023 11:20 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jul 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
Ration card holders of the district will have to get EKYC done by 15
सस्ते राशन डिपो से जुड़े राशन लेेते हैं लोग
विज्ञापन

जिले में 396298 उपभोक्ता जुड़े हैं राशन डिपो से
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। जिले के राशन डिपो से राशन लेने वाले उपभोक्ताओं को 15 अगस्त तक ई-केवाईसी करवानी होगी। जिला नियंत्रक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले पूर्ण चंद ठाकुर ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि ई-केवाईसी के तहत राशनकार्डों को आधार से जोड़ा जा रहा है।


जिले में 2,03,021 राशन कार्ड हैं। इनमें 7,54,188 लोगों को डिपुओं से राशन उपलब्ध करवाया जा रहा है। विभाग का कहना है कि अब तक 3,96,298 उपभोक्ताओं ने ईकेवाईसी करवा दी है। वहीं 3,58,247 लोगों को किसी भी डिपो में आकर करवाने को कहा है। विभाग का कहना है कि जो लोग पढ़ाई या रोजगार के चलते अपने घर या गांव से दूर हैं वह प्रदेश में अपने नजदीकी स्थान पर स्थित उचित मूल्य की दुकान या घर वापसी पर अपनी उचित मूल्य की दुकान पर ई केवाईसी करवा सकते हैंं। वहीं जिनकी ई केवाईसी नहीं हो रही है उनके अभिभावक नजदीकी आधार कार्ड केंद्र में अपनी बायोमैट्रिक अपडेट करवाएं तथा 1967 पर संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed