फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rape case against hotelier, investigation started

Shimla News: होटल कारोबारी के खिलाफ दुष्कर्म का केस, जांच शुरू

Wed, 04 Oct 2023 07:02 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 04 Oct 2023 07:02 PM IST
सार

शिमला में पंजाब की एक युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता ने एक होटल कारोबारी पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्जकर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
Rape case against hotelier, investigation started
अपराध(सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में पंजाब की एक युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता ने एक होटल कारोबारी पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्जकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने पीड़ित का मेडिकल करवा लिया है। अब गुरुवार को अदालत के समक्ष युवती के बयान दर्ज किए जाएंगे। बताया जा रहा है कि शिमला निवासी आरोपी एक राष्ट्रीय पार्टी का उपमंडल स्तर का पदाधिकारी रह चुका है। शहर में वह होटल व्यवसाय से जुड़ा हुआ है, जबकि पीड़ित युवती भी होटल व्यवसाय से जुड़ी है। पुलिस के मुताबिक घटना बालूगंज थाना क्षेत्र में पेश आई। शिकायत के मुताबिक अप्रैल माह में आरोपी ने छेड़छाड़ के बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी अब उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है। इस पर पीड़ित युवती ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। मामले की तफ्तीश जारी है।
विज्ञापन


कुफरी में निजी संस्थान के छात्र को पीटा
उधर, राजधानी से सटे कुफरी क्षेत्र में मारपीट मामले में एक निजी संस्थान का छात्र घायल हुआ है। इसकी पहचान पीयूष पटेल पुत्र रमेश चंद्र निवासी फरीदपुर जिला बरेली उत्तर प्रदेश के तौर पर हुई है। इसका अस्पताल से उपचार चल रहा है। पुलिस के मुताबिक पीड़ित युवक एक निजी संस्थान में तृतीय सेमेस्टर का छात्र है। आरोप है कि दोपहर 3:30 बजे तीन युवक उसके कमरे में आए और उसे और उसके दोस्त अभिषेक को पीटा। घटना में इन्हें चोटें आई हैं। शिकायत पर ढली थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में तीन युवकों के नामजद किए हैं।
विज्ञापन


पहाड़ी से टकराया वाहन, एक घायल
 राजधानी में सड़क दुर्घटना में दो लोग घायल हुए हैं। इसमें राकेश शर्मा पुत्र मोहनलाल तहसील करसोग जिला मंडी और मंजेश राणा पुत्र गुलाब चंद तहसील बंजारा जिला कुल्लू निवासी को चोटें आई हैं। इनका अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक घटना के समय शिकायतकर्ता वाहन से घर जा रहा था। कटली के पास पहुंचे तो वाहन अचानक अनियंत्रित होकर पहाड़ी से टकरा गया। इसमें उन्हें चोटें आई हैं। पुलिस ने चालक की लापरवाही के खिलाफ मुकदमा दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed