फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Ranji Trophy: Akash scores century in second innings as Himachal all out for 303

रणजी ट्रॉफी: आकाश ने दूसरी पारी में भी लगाया शतक, हिमाचल 303 पर ऑलआउट

Tue, 04 Nov 2025 11:10 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कांगू (हमीरपुर)/बिलासपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगू (हमीरपुर)/बिलासपुर। Published by: Krishan Singh Updated Tue, 04 Nov 2025 11:10 AM IST
सार

नादौन के अटल बिहारी वाजपेयी क्रिकेट स्टेडियम अमतर में चल रही रणजी ट्रॉफी में हिमाचल के आकाश वशिष्ठ ने इतिहास रच दिया।

विज्ञापन
Ranji Trophy: Akash scores century in second innings as Himachal all out for 303
रणजी ट्रॉफी में खेलता खिलाड़ी। - फोटो : आईपीआर विभाग

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के नादौन के अटल बिहारी वाजपेयी क्रिकेट स्टेडियम अमतर में चल रही रणजी ट्रॉफी में हिमाचल के आकाश वशिष्ठ ने इतिहास रच दिया। आकाश हिमाचल की ओर से रणजी मुकाबले की दोनों पारियों में शतक लगाने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने पहली पारी में शानदार 114 रन बनाए, जबकि दूसरी पारी में 101 रन बनाकर नाबाद रहे। दूसरी पारी में उन्होंने 169 गेंदों का सामना करते हुए 10 चौके जड़े और टीम को मजबूती दी।

विज्ञापन


हिमाचल की दूसरी पारी 70.2 ओवर में 303 रन पर सिमट गई। ईसी सेन ने ताबड़तोड़ 68 रन बनाए। इसमें एक छक्का और नौ चौके शामिल हैं। इसके अलावा डागर ने भी 66 गेंदों पर 52 रन बनाए। एके बैंस (6), एआर कलशी (0) और 54 (19) एसआर पुरोहित रन बनाकर आउट हो गए। हैदराबाद के सीवी मिलिंद ने 11 ओवरों में 55 रन देकर तीन विकेट, भुवांगिरी ने 52 रन देकर दो विकेट और निशांत एस को एक विकेट मिला। मैच के तीसरे दिन खेल समाप्ति तक हैदराबाद ने अपनी दूसरी पारी में बिना किसी नुकसान के आठ रन बना लिए हैं।

विज्ञापन

मृदुल सरोच की रिकॉर्ड पारी, सीके नायडू ट्रॉफी में ठोका दोहरा शतक
लुहणू क्रिकेट मैदान में कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी अंडर-23 क्रिकेट प्रतियोगिता में हिमाचल के कप्तान मृदुल सरोच ने धमाकेदार दोहरा शतक जड़कर नया कीर्तिमान बनाया। मृदुल सरोच ट्रॉफी में दोहरा शतक लगाने वाले हिमाचल के छठे बल्लेबाज और पहली पारी में सर्वाधिक रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। दूसरे दिन कार तक चंडीगढ़ की टीम पांच विकेट पर 144 रन बनाकर संघर्ष कर रही थी। दूसरे दिन हिमाचल ने विकेट पर 286 रन से आगे बढ़ाई। कप्तान मृदुल सरोच ने रन गति को रुकने नहीं दिया और दीप सिंह के साथ छठे विकेट के लिए 173 रन की शानदार साझेदारी की। दीप ने 59 रन बनाए, जबकि मृदुल 274 रन बनाकर आउट हुए अपनी यादगार पारी में मृदुल ने 17 चौके और 10 छक्के लगाए। पहली पारी में हिमाचल ने 503 रन का स्कोर खड़ा किया। चंडीगढ़ की ओर से जसकीरत सिंह मेहरा ने तीन विकेट झटके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed