फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahr: High speed car hits, boxing player and coach seriously injured

रामपुर बुशहर: तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, बॉक्सिंग खिलाड़ी और कोच गंभीर घायल

Wed, 22 Jan 2025 06:28 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर Published by: Krishan Singh Updated Wed, 22 Jan 2025 06:28 PM IST
सार

नोगली में नेशनल हाईवे-पांच पर सुबह कोच के साथ प्रैक्टिस कर घर लौट रही खेलो इंडिया खेलो राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित आशिका और उसके कोच पंकज को तेज रफ्तार गाड़ी ने टक्कर मार दी।

विज्ञापन
Rampur Bushahr: High speed car hits, boxing player and coach seriously injured
अस्पताल में भर्ती घायल। - फोटो : संवाद

विस्तार

रामपुर में बुधवार को दो सड़क हादसों में दो लोग गंभीर घायल हुए हैं और पांच गाड़ियां क्षतिग्रस्त हुई हैं। नोगली में नेशनल हाईवे-पांच पर सुबह कोच के साथ प्रैक्टिस कर घर लौट रही खेलो इंडिया खेलो राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित आशिका और उसके कोच पंकज को तेज रफ्तार गाड़ी ने टक्कर मार दी। इस हादसे में आशिका की टांग फ्रेक्चर हो गई है और पंकज की रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट आई है। अगले महीने में आशिका ने नेशनल प्रतियोगिता में भाग लेना है। पुलिस ने कार चालक रतन सिंह डोगरा को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी कूट पंचायत का प्रधान है। मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार बुधवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे खेलो इंडिया खेलो राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता के लिए चयनित ननखड़ी की गाहन निवासी बॉक्सिंग खिलाड़ी 18 वर्षीय आशिका पुत्री दिनेश कुमार अपने कोच बिलासपुर निवासी 27 वर्षीय पंकज के साथ घर लौट रही थी। नेशनल हाईवे-पांच पर नोगली में रामपुर से शिमला की तरफ जा रही तेज रफ्तार बोलेरो कार एचपी 52बी 9296 ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। कार इतनी तेज गति में थी कि अनियंत्रित होकर सड़क किनारे जा टकराई और कार की टक्कर से बचने तक का दोनों को मौका नहीं मिल पाया। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस थाना रामपुर में दी। दोनों घायलों का खनेरी अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस हादसे की कारणों की छानबीन में जुटी हुई है। डीएसपी रामपुर नरेश शर्मा ने बताया कि तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से दो लोग जख्मी हो गए हैं।
विज्ञापन


एक माह बाद है मैच, अब कैसे खेलेगी आशिका
बॉक्सिंग खेल में अपना भविष्य संवार रही आशिका को क्या पता था कि बॉक्सिंग की प्रैक्टिस के बाद उसके साथ ऐसा हादसा पेश आएगा। आशिका का चयन आगामी खेलो इंडिया खेलो की राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ था, जो एक माह बाद आयोजित होनी है, लेकिन अब टांग में आई गहरी चोट के कारण उसका राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेलना मुश्किल लग रहा है। यातायात नियमों की पालना सुनिश्चित करने और तेज रफ्तार पर लगाम लगाने के लिए पुलिस को पुख्ता बंदोबस्त करने की आवश्यकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed