फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Ramlala Pran Pratishtha ceremony shown on LED screens in 4,000 temples in Devbhoomi.

Ram Mandir: देवभूमि के 4,000 मंदिरों में एलईडी स्क्रीनों पर दिखेगा रामलला का प्राण प्रतिष्ठा समारोह

Mon, 22 Jan 2024 10:10 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो/संवाद, शिमला/धर्मशाला
अमर उजाला ब्यूरो/संवाद, शिमला/धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 22 Jan 2024 10:10 AM IST
सार

4,000 मंदिरों में एलईडी स्क्रीनें लगाकर रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह दिखाया जाएगा।

विज्ञापन
Ramlala Pran Pratishtha ceremony shown on LED screens in 4,000 temples in Devbhoomi.
मुख्यमंत्री के सरकारी आवास ओकओवर को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया - फोटो : amar ujala

विस्तार

अयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दौरान देवभूमि हिमाचल प्रदेश में सोमवार को दिवाली जैसा माहौल होगा। 4,000 मंदिरों में एलईडी स्क्रीनें लगाकर रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह दिखाया जाएगा। हर जिला मुख्यालय में 5,100 से 11,000 दीये जलाने की तैयारी है। प्रदेश का हर व्यक्ति श्रीराम की भक्ति डूबेगा।अयोध्या में समारोह में शामिल होने 52 संतों के अलावा कुल्लू से भगवान रघुनाथ के छड़ीबरदार महेश्वर सिंह, पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह, कांग्रेस विधायक सुधीर शर्मा और बाॅलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत समेत कई लोग पहुंचे हैं। शिमला के रिज मैदान, मालरोड और धर्मशाला में बड़े आयोजनों की तैयारी है।

विज्ञापन


मंदिरों में धार्मिक आयोजन, जगह-जगह भंडारे और शोभायात्राएं निकाली जाएंगी। प्रदेश की शक्तिपीठों, बज्रेश्वरी मंदिर, चामुंडा, ज्वालाजी, नयना देवी, चिंतपूर्णी में विशेष आयोजन होंगे। शिमला जिला के 100 से अधिक और राजधानी के 60 मंदिरों में श्रद्धालुओं को प्राण प्रतिष्ठा समारोह लाइव दिखाया जाएगा। मंदिरों में अखंड रामायण पाठ, हवन, सुंदरकांड पाठ, हनुमान चालीसा पाठ होगा। शाम 5:00 बजे मंदिरों में दीपोत्सव होगा। रिज मैदान पर शाम 7:00 बजे आतिशबाजी होगी। राजधानी का सबसे बड़ा कार्यक्रम राम बाजार स्थित राम मंदिर में होगा। सोमवार सुबह 10:00 बजे अखंड रामायण पाठ का भोग होगा। सुबह 11:30 बजे मंदिर में एलईडी स्क्रीन से अयोध्या का लाइव प्रसारण होगा। शाम 5:00 बजे मंदिर में 5,100 मिट्टी के दीये जलाए जाएंगे।
विज्ञापन


कांगड़ा जिला में शक्तिपीठ ज्वालामुखी में दीपमाला सजाई जाएगी। माता बज्रेश्वरी मंदिर, वीरभद्र मंदिर, तारा मंदिर और पुराना कांगड़ा में एलईडी स्क्रीन लगेगी। रावण की नगरी बैजनाथ में कई कार्यक्रमों होंगे। धर्मशाला के कचहरी अड्डा, पिंगलेश्वर महादेव सकोह, राधा-कृष्ण मंदिर नरवाणा, कैंट रोड धर्मशाला, भागसूनाग, दाड़ी में एलईडी लगेंगी। पालमपुर के राधाकृष्ण मंदिर में भजन-कीर्तन होगा। सोलन जिले में ढाई लाख से अधिक दीप जलाए जाएंगे। पुराने बस स्टैंड और चिल्ड्रन पार्क में भी 16,000 दीपक जलाए जाएंगे। बद्दी के दशहरा मैदान में 5,100 दीयों के साथ भव्य आतिशबाजी भी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंडी जिले में करीब 550 से अधिक मंदिरों और धर्म स्थलों पर प्राण प्रतिष्ठा समारोह एलईडी पर लाइव दिखाया जाएगा। चौहटा बाजार में छह क्विंटल देशी घी का हलवा बंटेगा। कुल्लू जिले में 473 एलईडी लगाई गई हैं। जिले में 1,73,000 दीये जलाए जाएंगे। भगवान रघुनाथ के मंदिर में सोमवार सुबह 10:00 बजे से सुंदरकांड का पाठ होगा। हमीरपुर जिला में भी 500 से अधिक मंदिरों में कार्यक्रम होंगे। गांधी चौक समेत जिलाभर में दो दर्जन के करीब स्थलों में प्राण प्रतिष्ठा का लाइव कार्यक्रम दिखाया जाएगा। अंबिका माता कुठेड़ा में 11,000 दीपक जलाएंगे। सुजानपुर के ऐतिहासिक चौगान मैदान में भी हजारों दीपों की दीपमाला जलाने की योजना है। चंबा में घी के 5,100 दीये जलाए जाएंगे। सुबह मंदिरों में प्रभातफेरियां निकाली जाएंगी। मंदिरों में सुंदरकांड पाठ शुरू हो चुके हैं। विश्व हिंदू परिषद के प्रांत अध्यक्ष और प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए बतौर हिमाचल संयोजक सेवाएं दे रहे लेखराज राणा ने बताया कि हिमाचल के 69 लोगों को अयोध्या में होने वाले कार्यक्रम के लिए निमंत्रण दिया गया था, इनमें 52 संत भी शामिल हैं।

181 साल बाद हनुमानघाट मंदिर से दर्शन के लिए बाहर निकाली जाएगी श्रीराम की मूर्ति
रामपुर में हनुमानघाट मंदिर से लोगों को दर्शन के लिए 181 साल बाद श्रीराम की मूर्ति बाहर निकाली जाएगी। इसके अलावा व्यापारी 200 किलो लड्डू बांटेगे।

दो दिन निशुल्क बस सुविधा
कांगड़ा के राजा का तालाब के कुछ निजी बस ऑपरेटरों ने लोगों के लिए दो दिन निशुल्क यात्रा का प्रावधान किया है। शिमला में भी कुछ ऑपरेटरों ने लोगों को यह सुविधा देने की बात कही है।

मुख्यमंत्री के सरकारी आवास ओकओवर को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया
अयोध्या में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर प्रदेश में भी उल्लास है। हिमाचल में भी धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री के सरकारी आवास ओकओवर को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू रविवार को चंडीगढ़ रवाना हुए हैं। 22 जनवरी दोपहर बाद उनके शिमला लौटने का कार्यक्रम है। सीएम ओकओवर में दीये जलाएंगे। मुख्यमंत्री ने लोगों से भी अपील की है कि वह अपने-अपने घरों में दीप प्रज्वलित करें।

सीएसआईआर पालमपुर के ट्यूलिप गार्डन से अयोध्या भेजे गए फूल
अयोध्या में होने वाले रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में पालमपुर के फूल भी खुशबू के रंग बिखरेंगे। यह फूल (सीएसआईआर) पालमपुर के ट्यूलिप गार्डन से भेजे गए हैं, जो भगवान श्रीराम को अर्पित किए जाएंगे। इससे सीएसआईआर भी खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहा है। सीएसआईआर-आईएचबीटी का ट्यूलिप गार्डन भारत का दूसरा व हिमाचल प्रदेश का पहला गार्डन है। इसमें ट्यूलिप की विभिन्न प्रजातियों को लगाया जाता है। यह गार्डन हिमाचल प्रदेश के प्राकृतिक सौंदर्य को बढ़ावा एवं पर्यटन को बढ़ावा देने में मदद कर रहा है। फ्लोरिकल्चर मिशन के नोडल वैज्ञानिक डॉ. भव्य भार्गव ने बताया कि ट्यूलिप को इस साल हाइड्रोपोनिक तकनीक से उगाया गया है। इन फूलों को अयोध्या में पूजा-अर्चना का हिस्सा बनने के लिए भेजा है। संस्थान के निदेशक डॉ. सुदेश कुमार यादव ने उम्मीद जताई कि मिशन से जुड़े किसान भी अपने-अपने खेतों में उगाए फूलों को अयोध्या भेजेंगे। हम उम्मीद करते हैं कि यह कदम हमारे सांस्कृतिक और धार्मिक धरोहर की भव्यता बढ़ाने में और पालमपुर को नई पहचान देने में सहयोग होगा।

अयोध्या जाकर जल्द रामलला के दर्शन करेगा मंत्रिमंडल : मुकेश
 श्रीराम के जन्म स्थल अयोध्या धाम के लिए हिमाचल से बस चलेगी। कोशिश रहेगी कि रामलला के दर्शन करने के लिए अयोध्या धाम जाने वाले हिमाचल के श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा मिले। इसके लिए भविष्य में प्रयास किए जाएंगे। जल्द ही पूरा मंत्रिमंडल अयोध्या जाकर रामलला के दर्शन कर आशीर्वाद भी लेगा। यह बात उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कही। कहा कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर बना है। रामलला विराजमान हो रहे हैं, यह खुशी व प्रसन्नता का विषय है। श्रीराम मंदिर के लिए ऐतिहासिक काम पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के प्रधानमंत्री रहते हुए किया गया, ताले उस समय खुलवाए गए थे। उन्होंने कहा कि सभी अपने-अपने घरों में दीपमाला करें। कहा कि वह भी प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के समय ईसपुर के शीतला माता मंदिर में उपस्थित रहेंगे, जहां भंडारे का आयोजन भी किया गया है। शाम के समय बनोड़े महादेव मंदिर में माथा टेकने जाऊंगा। रात्रि को राष्ट्रीय संत बाबा बाबा जी महाराज का आशीर्वाद लेने श्री राधा कृष्ण मंदिर में रहूंगा। हम सभी मंदिरों में सुविधाओं को बढ़ाने की ओर भी ध्यान दे रहे हैं। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि देवभूमि के मंदिरों की भव्यता, सौंदर्यीकरण की रूपरेखा बनाने की कार्ययोजना पर बल दिया जा रहा है।

रघुनाथ की नगरी से लेकर गए चांदी की चरण पादुका और चौउंर सौंपे
भगवान रघुनाथ की अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए रघुनाथ की नगरी कुल्लू से चांदी की चरण पादुका और चौउंर (चंवर) को भगवान रघुनाथ के मुख्य छड़ीबरदार महेश्वर सिंह ने सौंप दिया है। महेश्वर सिंह ने अयोध्या में विश्व हिंदू परिषद के संरक्षक दिनेश चंद्र और श्रीराम जन्म भूमि न्यास के उपाध्यक्ष अशोक कुमार को भगवान राम के नूतन विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा के लिए चांदी की चरण पादुका और चांदी का चौउंर प्रदान किया। महेश्वर सिंह ने अयोध्या के त्रेतानाथ मंदिर में भी पूजा-अर्चना की। यह वही मंदिर हैं, जहां से भगवान रघुनाथ की मूर्ति को दशकों पहले कुल्लू लाया गया था। इससे कुल्लू का इतिहास अयोध्या से जुड़ा हुआ है। महेश्वर सिंह ने हनुमानगढ़ी मंदिर में भी पूजा की। भगवान रघुनाथ के मुख्य छड़ीबरदार महेश्वर सिंह ने कहा कि उनके पूर्वज राजा जगत सिंह के समय अयोध्या स्थित त्रेतानाथ मंदिर से भगवान रघुनाथ की मूर्ति को कुल्लू लाया गया था। इसके बाद हमारा परिवार भगवान रघुनाथ का सेवक मात्र है। अयोध्या नगरी के त्रेतानाथ मंदिर में पूजा-अर्चना का अवसर मिला है।

रामलला के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा की साक्षी होगी पूरी दुनिया : जयराम
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सोमवार को वह ऐतिहासिक दिन है, जिसका इंतजार लोग सालों से कर रहे हैं। संघर्षों और बलिदानों का यह दौर रामलला के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा के सुखद रूप में सामने आ रहा है। इस अंतहीन संघर्ष के सभी बलिदानियों को वह नमन करते हैं। रामलला के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा का उत्सव समूचे विश्व के कल्याण का मार्ग प्रशस्त करेगा। जयराम शिमला के लोअर बाजार स्थित राम मंदिर से इस ऐतिहासिक कार्यक्रम के साक्षी बनेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed