फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   raksha bandhan 2020 not celebrated in Nasloh village in Mandi in himachal pradesh

बेटे की चाह में जिस गांव में कर दी एक दिन की बेटी की हत्या, वहां बेटियों ने नहीं मनाया रक्षाबंधन

Mon, 03 Aug 2020 07:42 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, मंडी
अमर उजाला नेटवर्क, मंडी Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 03 Aug 2020 07:42 PM IST
विज्ञापन
raksha bandhan 2020 not celebrated in Nasloh village in Mandi in himachal pradesh
- फोटो : अमर उजाला

बेटी होने पर मंडी के जिस नसलोह गांव में गुस्साए बाप ने एक दिन की नवजात बेटी को मार डाला था, उसी गांव की बेटियों ने रक्षाबंधन का त्योहार नहीं मनाया। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के दौर में ऐसी घटना से आहत महिलाओं और ग्रामीणों ने गांव में एकजुट होकर श्रद्धांजलि दी और दो मिनट का मौन रखा। यह संदेश देने का प्रयास किया कि अगर बेटियां ही नहीं रहेंगी तो फिर भविष्य में किससे राखी बंधवाओगे।

विज्ञापन


रक्षा, दीपिका और लतेश ने कहा कि आधुनिक परिवेश में जहां केंद्र और राज्य सरकारें बेटियों को बचाने का प्रयास कर रही हैं, वहीं ऐसी घटनाएं मानवता को शर्मसार करने वाली हैं। स्वास्थ्य विभाग कटौला के स्वास्थ्य शिक्षक राकेश यादव और स्थानीय पंचायत के वार्ड सदस्य राकेश कुमार भी मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि नवजात बेटी की हत्या ने सबको झकझोर दिया है। लिहाजा, लोगों ने इस बार रक्षाबंधन का त्योहार नहीं मनाया।
विज्ञापन


इस जघन्य अपराध से गांव का नाम बदनाम हुआ है, लेकिन गांव के लोग यह संदेश देना चाहते हैं कि एक व्यक्ति के बुरे काम दोष सभी को नहीं दिया जा सकता। गांव के लोग बेटियों के प्रति पूरा आदर सम्मान रखते हैं। बता दें कि 29 और 30 जुलाई की रात को गांव की एक महिला ने घर पर बेटी को जन्म दिया। पति बेटे की चाह पाले हुए था। बेटा होने पर गुस्साए बाप ने एक दिन की नवजात का बेरहमी से कत्ल कर दिया। आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हम बनेंगी अपराजिता, फैलाएंगी जागरूकता
इंदिरा कुमारी और शिल्पा ने कहा कि वह इस घटना की कड़ी निंदा करती हैं। इस कलंक को धोने के लिए हमें बेटियों को बचाने व पढ़ाने का संकल्प लेना होगा, अपराजिता बनकर जागरूकता की अलख जगानी होगी। इस दौरान सबने मिलकर बच्ची की आत्मा के लिए प्रार्थना की और श्रद्धांजलि देने के बाद रैली भी निकाली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed