फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rakesh Pathania, Farmers will be able to sell Khair trees without approval

Khair Felling Case: मंत्री पठानिया बोले- पौने दो लाख किसानों को राहत, बिना स्वीकृति खैर के पेड़ काट सकेंगे

Wed, 17 Aug 2022 10:12 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 17 Aug 2022 10:12 PM IST
सार

बुधवार को धर्मशाला में मीडिया से बातचीत में मंत्री ने कहा कि खैर कटान के लिए पहले दस साल का समय होता था। लेकिन अब  किसान सीधे तौर पर अपनी इच्छा के अनुसार खैर के पेड़ों को बेच सकेंगे। 

विज्ञापन
Rakesh Pathania, Farmers will be able to sell Khair trees without approval
वन एवं युवा खेल सेवाएं मंत्री राकेश पठानिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 वन एवं युवा खेल सेवाएं मंत्री राकेश पठानिया ने कहा कि अब प्रदेश के किसान वन विभाग की स्वीकृति के बिना अपने खैर के पेड़ों को बेच सकेंगे। इसकी नियमावली को राज्यपाल से सांविधानिक तौर से पास करवाकर अगली कैबिनेट बैठक में पेश किया जाएगा। आठ से दस दिन के भीतर इस नियम को पूरे प्रदेश में लागू कर दिया जाएगा। इस योजना से प्रदेश के 32 विधानसभा क्षेत्रों के पौने दो लाख लोगों को लाभ मिलेगा। किसानों की आर्थिकी भी बढ़ेगी। बुधवार को धर्मशाला में मीडिया से बातचीत में मंत्री ने कहा कि खैर कटान के लिए पहले दस साल का समय होता था। ऐसे में किसान को खैर का पेड़ बेचने के लिए इंतजार करने के साथ सरकारी औपचारिकताओं को पूरा करना पड़ता था।

विज्ञापन


लेकिन अब मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की ओर से 15 अगस्त के उपलक्ष्य पर घोषणा की गई है कि किसानों को खैर के पेड़ कटान के लिए दस साल का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। किसान सीधे तौर पर अपनी इच्छा के अनुसार खैर के पेड़ों को बेच सकेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से खैर तस्करी करने वालों के खिलाफ कड़ा कानून लाया जा रहा है। इसके तहत अब कोई भी वन भूमि से खैर के पेड़ चोरी करता हुआ पाया गया, तो ऐसे आरोपी की पांच साल तक जमानत नहीं होगी। मात्रा से अधिक भार ले जाने वाले लोगों के खिलाफ भी जांच की जाएगी। इससे जीएसटी की चोरी पर भी लगाम लगेगी। वहीं, खुदराहो दरख्तान कानून को लेकर मंत्री ने कहा कि इसे समाप्त करने को लेकर भारत सरकार और सुप्रीम कोर्ट के साथ चर्चा अंतिम चरण में है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed