फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Rakesh Kumar of Jogindernagar himachal selected for Sena Medal

उपलब्धि: जोगिंद्रनगर के राकेश कुमार का सेना मेडल के लिए चयन

Thu, 27 Jan 2022 05:30 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, द्रंग (मंडी)
संवाद न्यूज एजेंसी, द्रंग (मंडी) Published by: Krishan Singh Updated Thu, 27 Jan 2022 05:30 PM IST
सार

 राकेश कुमार 13 जैक राइफल में नायक हैं। आजकल थ्री राष्ट्रीय राइफल जम्मू-कश्मीर में सेवाएं दे रहे हैं। बीते साल 24 फरवरी को अनंतनाग में हुई मुठभेड़ में राकेश ने दो आतंकवादियों को मार गिराया था। आतंकवादियों के ठिकाने का पता चलने पर राकेश ने लीड करते हुए सभी जवानों को सुरक्षित रखने के साथ दोनों आतंकवादियों को मार गिराया था। 

विज्ञापन
Rakesh Kumar of Jogindernagar himachal selected for Sena Medal
सैनिक राकेश कुमार गुर्जर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के जोगिंद्रनगर मंडल की गुम्मा पंचायत के पट्यूड़ गांव के सैनिक राकेश कुमार गुर्जर का चयन सेना मेडल के लिए किया गया है। शीघ्र ही उन्हें सैन्य सम्मान समारोह में नवाजा जाएगा। राकेश कुमार 13 जैक राइफल में नायक हैं। आजकल थ्री राष्ट्रीय राइफल जम्मू-कश्मीर में सेवाएं दे रहे हैं। बीते साल 24 फरवरी को अनंतनाग में हुई मुठभेड़ में राकेश ने दो आतंकवादियों को मार गिराया था।

विज्ञापन


आतंकवादियों के ठिकाने का पता चलने पर राकेश ने लीड करते हुए सभी जवानों को सुरक्षित रखने के साथ दोनों आतंकवादियों को मार गिराया था। राकेश के पिता हेत राम का करीब दो साल पहले देहांत हो चुका है जबकि माता कौशल्या और पत्नी पम्मी देवी गृहणी हैं। जांबाज बेटे को सेना मेडल मिलने की खबर से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। राकेश कुमार 2012 में भर्ती हुए थे। पहली पोस्टिंग देहरादून में हुई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed