फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   rajya sabha member Indu Goswami statement on chief minister post

Indu Goswami: राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी बोलीं- मैं मुख्यमंत्री की दौड़ में नहीं

Thu, 15 Sep 2022 10:47 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 15 Sep 2022 10:47 PM IST
सार

कांग्रेस की दस गारंटियों पर सवाल उठाते हुए राज्यसभा सांसद ने कहा कि आजादी के 75 वर्ष के बाद भी कांग्रेस महज 1,500 रुपये का लालच दिखाकर महिलाओं का वोट हासिल करने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
rajya sabha member Indu Goswami statement on chief minister post
हमीरपुर पहुंचने पर राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी का स्वागत करते भाजपाई। - फोटो : संवाद

विस्तार

राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी ने कहा है कि मैं न तो मुख्यमंत्री बनने के सपने देखती हूं और न ही मुख्यमंत्री की दौड़ में शामिल हूं। मैं उस पार्टी की कार्यकर्ता के तौर पर बहुत खुश हूं, जिस पार्टी का नेतृत्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं। पार्टी ने राज्यसभा सांसद और उप सभापति बनाकर बहुत बड़ा सम्मान दिया है। इंदु वीरवार को हमीरपुर में मीडिया से बातचीत कर रही थीं। उन्होंने कहा कि सत्ता पाने के लिए कांग्रेस छटपटा रही है और लोगों को झूठे प्रलोभन देकर गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन


कांग्रेस की दस गारंटियों पर सवाल उठाते हुए राज्यसभा सांसद ने कहा कि आजादी के 75 वर्ष के बाद भी कांग्रेस महज 1,500 रुपये का लालच दिखाकर महिलाओं का वोट हासिल करने का प्रयास कर रही है। इस तरह की बातों से वह सत्ता में कामयाब नहीं हो पाएंगे। उन्होंने कहा कि कोविड काल में भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता ने अपनी सेवाएं दीं। लेकिन कांग्रेस के नेता कहीं नजर नहीं आए। 
विज्ञापन


गोस्वामी ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस नेताओं ने तो यहां तक कहा कि अगर कोविड वैक्सीन लगाएंगे तो नपुंसक, हार्ट अटैक से ग्रसित हो जाएंगे। आज छत्तीसगढ़ राज्य के मुख्यमंत्री हिमाचल के प्रभारी बनकर लोगों को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं। महिलाओं को टिकट के सवाल पर इंदु गोस्वामी ने कहा कि यह हाईकमान के हाथ में है। कांगड़ा जिला भाजपा के नेताओं के बीच चल रहे घमासान पर गोस्वामी ने कहा कि बड़े दलों में इस तरह की छुटपुट घटनाएं चली 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed