फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rajni Patil said members of the organization had grievances that their views were not being heeded by govt

Himachal: रजनी पाटिल बोलीं- संगठन के लोगों के सरकार से थे शिकवे, सीएम-मंत्रियों से करवाई बात

Mon, 06 Jul 2026 08:19 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Mon, 06 Jul 2026 08:19 PM IST
सार

राजीव भवन शिमला में हुई पत्रकार वार्ता में पाटिल ने कहा कि पार्टी संगठन में थोड़ा-बहुत गिला-शिकवा होता ही है। रजनी पाटिल ने कहा कि चुने गए किसी भी जन प्रतिनिधि पर संगठन व लोगों की बहुत बड़ी जिम्मेदारी होती है इसलिए उन्हें इस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करना चाहिए। 

विज्ञापन
Rajni Patil said members of the organization had grievances that their views were not being heeded by govt
कांग्रेस प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल ने कहा है कि सरकार और संगठन के बीच समन्वय का बहुत जरूरी है। इसे और बेहतर करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हाल ही में हुई बैठकों में संगठन के लोगों के कुछ गिले-शिकवे सामने आए कि उनकी बात सरकार में नहीं मानी जा रही है। ऐसे पदाधिकारियों की सीएम और मंत्रियों के साथ बात करवाई गई। सोमवार को राजीव भवन शिमला में हुई पत्रकार वार्ता में पाटिल ने कहा कि पार्टी संगठन में थोड़ा-बहुत गिला-शिकवा होता ही है। रजनी पाटिल ने कहा कि चुने गए किसी भी जन प्रतिनिधि पर संगठन व लोगों की बहुत बड़ी जिम्मेदारी होती है इसलिए उन्हें इस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि राम मंदिर में चढ़ावा चोरी और नीट का पेपर लीक होना बड़े मुद्दे हैं। कांग्रेस इन्हें आम लोगों के बीच ले जाएगी। उन्होंने कहा कि लंबे समय से संगठन भंग चल रहा था।

विज्ञापन

सभी पदाधिकारियों की जिम्मेवारियां तय की जा रही

अब इसे गठित करने के बाद सभी पदाधिकारियों की जिम्मेवारियां तय की जा रही हैं। पाटिल ने कहा कि कांग्रेस के सभी मंत्रियों को प्रभारी के तौर पर एक-एक जिले का प्रभार दिया जाएगा, जिससे वह उन जिलों में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ सीधा संवाद करते हुए संगठन के कामकाज को प्रभावी बनाएंगे। संगठन की जिसे जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उस पर उन्हें खरा उतरना होगा। अन्यथा उन्हें पद मुक्त किया जाएगा। पार्टी के सभी पदाधिकारियों, जिला व ब्लॉक के सभी पदाधिकारियों की हर तीन माह में उनके कार्यो की समीक्षा की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेशाध्यक्ष ने बोले, संगठन और सरकार मिलकर काम कर रहे

प्रभारी के कहने के बाद कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष विनय कुमार ने माइक लेकर कहा कि संगठन में सरकार को बहुत तवज्जो मिल रहा है। युवा कांग्रेस अध्यक्ष को सरकार में अध्यक्ष, सेवादल, महिला कांग्रेस आदि को भी तरजीह दी गई है। संगठन और सरकार मिलकर काम कर रहे हैं। प्रेस वार्ता में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रभारी रजनी पाटिल को कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष विनय कुमार ने कहा कि वह विधायक भी बोलें। इस पर पाटिल ने उन्हें टोका-मैंने यह भी बोला है। इससे पूर्व रजनी पाटिल ने कहा कि आने वाले 16 और 17 जुलाई को राजनीतिक मामलों की कमेटी की बैठक में वेणुगोपाल आ रहे हैं। सभी विधायकों, मंत्रियों और राजनीतिक सलाहकार समिति से मिलेंगे।

विज्ञापन

अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों में पार्टी की जीत के लिए कार्य करना होगा : पाटिल

कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में जिला परिषद व पंचायत समिति के सदस्यों और शिमला ग्रामीण से नगर निगम शिमला के पार्षदों की एक बैठक को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि अब उन्हें अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों में पार्टी की जीत के लिए कार्य करना होगा। पाटिल ने कहा कि भले ही नगर निगम को छोड़ उनके यह चुनाव पार्टी चिह्न पर नहीं हुए हैं, पर उनका कांग्रेस से जुड़े रहना व उनकी कांग्रेस विचारधारा की जीत ने सिद्ध कर दिया है कि प्रदेश के लोग कांग्रेस सरकार की नीतियों व निर्णयों के साथ खड़े हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने नव निर्वाचित जन प्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए भाजपा की केंद्र सरकार की ग्रामीण विरोधी नीतियों से अवगत से अवगत करवाया।

बैठक में एआईसीसी सचिव विदित चौधरी, चेतन चौहान, यशवंत छाजटा, विनोद जिंटा, अमित नंदा, विकास कालटा,शहरी अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह, जिला परिषद सदस्य आशा कंवर, प्रियंका तंवर, अनुराधा, सुरेंद्र मोगटा, अनीता शर्मा, सुरेंद्र रेक्टा, डिप्टी मेयर उमा कौशल, प्रधान जितेंद्र ठाकुर, बीसीडी अध्यक्ष कौशल्या शर्मा, जीत राम ठाकुर, उपाध्यक्ष भूप राम, विक्रम वर्मा, प्रधान वनिता वर्मा, मधु, इंदर, पार्षद सत्य वर्मा, हेमलता, प्रवीण गुप्ता, शमीम कटारिया, ममता चंदेल, बीसीडी सदस्य लाल सिंह, विशाल, ललित, चंद्र प्रभा नेगी, मोनिता चौहान, पूनम चंद्रिका, संजय ठाकुर, सौरभ चौहान, अमित भरमौरी और शिमला ग्रामीण के कई अन्य जन प्रतिनिधि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed