फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Rajni Patil said – BJP is scaring Congress leaders with ED, sometimes CBI.

Himachal: रजनी पाटिल बोलीं- कांग्रेस नेताओं को ईडी, कभी सीबीआई का डर दिखा रही भाजपा

Sat, 11 Oct 2025 08:00 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, ठियोग (रामपुर बुशहर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, ठियोग (रामपुर बुशहर)। Published by: Krishan Singh Updated Sat, 11 Oct 2025 08:00 PM IST
सार

रजनी पाटिल ने कहा है कि भाजपा केंद्र में रहते हुए कांग्रेस नेताओं को कभी ईडी तो कभी सीबीआई का डर दिखाकर दबाव बनाने का काम कर रही है। 

विज्ञापन
Rajni Patil said – BJP is scaring Congress leaders with ED, sometimes CBI.
ठियोग दाैरे के दाैरान प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल । - फोटो : संवाद

विस्तार

प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल ने कहा है कि भाजपा केंद्र में रहते हुए कांग्रेस नेताओं को कभी ईडी तो कभी सीबीआई का डर दिखाकर दबाव बनाने का काम कर रही है। पाटिल वोट चोर, गद्दी छोड़ अभियान के तहत शनिवार को ठियोग पहुंचीं। ठियोग में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। एक दिवसीय प्रवास के दौरान कांग्रेस प्रभारी ने अभियान की समीक्षा भी की। उन्होंने अपने संबोधन में भाजपा पर मतदाता सूचियों में धांधली करवाने का आरोप लगाया। पाटिल ने कहा कि भाजपा केंद्र में रहते हुए कांग्रेस नेताओं पर दबाव बनाने का काम कर रही है। जब कांग्रेस नेता नहीं झुकते और अपने विचारों पर अडिग रहते हैं तो भाजपा उनके समर्थकों के नाम मतदाता सूचियों से गायब करवाने का षड्यंत्र करती है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा किसी भी कीमत पर सत्ता में बने रहना चाहती है। इसलिए कार्यकर्ता मतदाता सूचियों पर कड़ी नजर रखें। पार्टी का सशक्त आधार ही आम कार्यकर्ता हैं। रजनी पाटिल ने अपने वक्तव्य में महाराष्ट्र के चुनावों का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां 16 सांसद चुने गए, लेकिन केवल चार महीने बाद हुए विधानसभा चुनाव में मात्र 14 विधायक ही जीते। यह चुनाव प्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने हस्ताक्षर अभियान में भाग लेकर पार्टी के समर्थन में एकजुटता दिखाई। रजनी पाटिल ने कहा कि कांग्रेस जनता की आवाज उठाने और लोकतंत्र की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष करती रहेगी।
विज्ञापन


विधायक कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि मतदाता सूचियों में अनैतिक रूप से बदलाव किए गए हैं, जिनके प्रमाण राहुल गांधी ने देश के सामने प्रेस के माध्यम से प्रस्तुत किए थे। राठौर ने कहा कि चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली संदेह के घेरे में है। भाजपा के नेता अब आयोग के प्रवक्ता की भूमिका निभाते नजर आ रहे हैं। उन्होंने जगत प्रकाश नड्डा और अनुराग ठाकुर का नाम लेते हुए कहा कि ये नेता आयोग के पक्ष में सफाई देते हुए दिखाई देते हैं, जिससे साफ है कि आयोग और सरकार की मिलीभगत कांग्रेस को नीचा दिखाने का काम कर रही है। इस मौके पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य विदित चौधरी, केहर सिंह खाची और सत्यजीत नेगी सहित कई अन्य कांग्रेस नेता उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed