फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Rajnath Singh Tour to Himachal Before Vidhan Sabha Election.

भाजपा ने कसी कमर, मोदी-शाह के बाद अब राजनाथ आएंगे हिमाचल

Tue, 16 May 2017 10:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला/हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला/हमीरपुर Updated Tue, 16 May 2017 10:27 AM IST
विज्ञापन
Rajnath Singh Tour to Himachal Before Vidhan Sabha Election.

केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह एक दिन के हिमाचल दौरे पर आ रहे हैं। वे चार जून को हमीरपुर में होने जा रहे त्रिदेव सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। इस सम्मेलन में हमीरपुर, बिलासपुर और ऊना जिले के अलावा कांगड़ा के देहरा व जसवां-परागपुर से करीब साढ़े छह हजार बूथ पालक, बूथ अध्यक्ष और बूथ लेवल एजेंट भाग लेंगे।

विज्ञापन


प्रदेश में भाजपा का यह तीसरा त्रिदेव सम्मेलन है। इससे पहले शिमला और कांगड़ा संसदीय क्षेत्र में ये सम्मेलन हो चुके हैं।  विधानसभा चुनाव से पहले पीएम मोदी और अमित शाह के दौरे के बाद अब राजनाथ सिंह पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे।
विज्ञापन


राजनाथ सिंह सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर पार्टी व संगठन को मजबूत करने के टिप्स देंगे। वे पार्टी कार्यों एवं अन्य कार्यक्रमों का फीडबैक भी लेंगे। जिला भाजपा ने सम्मेलन के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल हमीरपुर के खेल मैदान का चयन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंजूरी के लिए जिला प्रशासन के पास आवेदन किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने कहा गृहमंत्री के दौरे के दौरान प्रदेश के सभी वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे। 

मंडी सम्मेलन में गडकरी का आना तय

Rajnath Singh Tour to Himachal Before Vidhan Sabha Election.

हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में त्रिदेव सम्मेलन के बाद जून में प्रस्तावित मंडी संसदीय क्षेत्र के सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का आना तय हो गया है। वे सम्मेलन में मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत करेंगे।

हालांकि अभी सम्मेलन की तिथि निर्धारित नहीं की गई है। प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि केंद्रीय मंत्री गडकरी का कार्यक्रम जारी नहीं हुआ है, लेकिन जून महीने में ही प्रस्तावित सम्मेलन में उनका आना तय है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed