फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rajiv Bindal said The party has created a record by making 16 lakh primary members in the state

HP BJP: राजीव बिंदल बोले- प्रदेश में 16 लाख प्राथमिक सदस्य बनाकर पार्टी ने बनाया कीर्तिमान

Mon, 25 Nov 2024 05:41 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 25 Nov 2024 05:41 PM IST
सार

भाजपा ने 52 दिनों में पूरे देश में 11.50 करोड़ सदस्य बनाकर नया कीर्तिमान स्थापित किया है, जिनमें अभी चार राज्य शामिल नहीं हैं। 

विज्ञापन
Rajiv Bindal said The party has created a record by making 16 lakh primary members in the state
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. राजीव बिंदल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. राजीव बिंदल ने कहा कि पार्टी का संगठन महापर्व तेज गति से आगे बढ़ रहा है। भाजपा ने 52 दिनों में पूरे देश में 11.50 करोड़ सदस्य बनाकर नया कीर्तिमान स्थापित किया है, जिनमें अभी चार राज्य शामिल नहीं हैं। इसी प्रकार बूथ समितियों के गठन का कार्य चल रहा है। 7990 बूथों पर समितियां बनाने का काम भाजपा के कार्यकर्ता कर रहे हैं। इस प्रकार ग्राउंड जीरो पर भाजपा का एक सशक्त संगठन खड़ा करने का कार्य प्रदेशभर में चल रहा है।

विज्ञापन

डाॅ. बिंदल ने हिमाचल प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के समस्त कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं के अथक प्रयासों से भाजपा ने हिमाचल में 16 लाख प्राथमिक सदस्य बनाकर एक कीर्तिमान स्थापित किया है।
विज्ञापन


16 हजार सक्रिय सदस्य अभी तक बनाए जा चुके हैं। 25 नवंबर को सक्रिय सदस्यों की दूसरी सूची प्रकाशित होगी और 30 नवंबर तक सक्रिय सदस्यता को पूर्ण करने का लक्ष्य तय किया गया है। बिंदल ने कहा कि कांग्रेस की प्रदेश सरकार दो साल का कार्यकाल पूरा कर रही है। अब सवाल खड़ा होता है कि जश्न किस बात का होगा। प्रदेश की जनता गारंटियों का मातम मना रही है, जिन झूठी गारंटियों के दम पर सत्ता में आए, वह सारी गारंटियां फेल हो गईं। प्रदेश की 28 लाख बहनों को पहली कैबिनेट से 1500 रुपये महीना देना था। कुछ नहीं मिला और अब तो 100 कैबिनेट हो गईं और उम्मीद भी खत्म हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed