Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Sukhu cabinet expanded today, Rajesh Dharmani and Yadavindra Goma will take oath as ministers.

Himacal Govt: सुक्खू सरकार में मंत्रिमंडल विस्तार, राजेश धर्माणी और यादवेंद्र गोमा बनाए नए मंत्री

Tue, 12 Dec 2023 07:56 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर/शिमला/धर्मशाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर/शिमला/धर्मशाला Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 12 Dec 2023 07:56 PM IST
सार

बिलासपुर जिले के घुमारवीं से विधायक राजेश धर्माणी और कांगड़ा जिले के जयसिंहपुर से विधायक यादवेंद्र गोमा को मंत्री बना दिया है। मंगलवार शाम 4:45 बजे राजभवन में हुए समारोह में राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ल ने दोनों मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। 

विज्ञापन
Sukhu cabinet expanded today, Rajesh Dharmani and Yadavindra Goma will take oath as ministers.
राजेश धर्माणी और यादविंद्र गोमा बने मंत्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार ने वर्ष 2023 में दूसरी बार मंत्रिमंडल विस्तार करते हुए बिलासपुर जिले के घुमारवीं से विधायक राजेश धर्माणी और कांगड़ा जिले के जयसिंहपुर से विधायक यादवेंद्र गोमा को मंत्री बना दिया है। मंगलवार शाम 4:45 बजे राजभवन में हुए समारोह में राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ल ने दोनों मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। उन्हें विभागों का जिम्मा नहीं सौंपा गया है। मंत्री का एक पद अभी भी खाली रह गया है। अब मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री सहित प्रदेश में मंत्रियों की संख्या 11 हो गई है। जिला बिलासपुर को पहला और कांगड़ा को दूसरा मंत्री पद दिया गया है। विगत सोमवार को सरकार का एक साल पूरा होते ही मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने अचानक मंत्रिमंडल विस्तार का फैसला कर सभी को चौंका दिया। उधर, शपथ समारोह में घुमारवीं और जयसिंहपुर से सैकड़ों समर्थक शामिल हुए। वाद्य यंत्रों की तान पर मंत्रियों का स्वागत किया गया।समारोह की कार्यवाही का संचालन मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी कमलेश ठाकुर, अन्य मंत्री, मुख्य संसदीय सचिव, प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन




 राजेश धर्माणी का जीवन परिचय
राजेश धर्माणी का जन्म 2 अप्रैल, 1972 को जिला बिलासपुर के घुमारवीं में बिमला देवी एवं रतन लाल धर्माणी के घर हुआ। पहली बार दिसंबर 2007 और 2012 में दोबारा प्रदेश विधानसभा के लिए निर्वाचित हुए। 2007-2012 तक प्राक्कलन और मानव विकास समितियों के सदस्य और वर्ष 2013 से 2017 तक मुख्य संसदीय सचिव रहे। दिसंबर 2022 में प्रदेश विधान सभा के लिए तीसरी बार चुने गए।
विज्ञापन


यादविंद्र गोमा का जीवन परिचय
 यादविंद्र गोमा का जन्म 4 फरवरी, 1986 को पालमपुर जिला कांगड़ा में विद्या देवी एवं मिल्खी राम गोमा (पूर्व विधायक) के घर हुआ। यादविंद्र वर्ष 2010-2015 तक जयसिंहपुर निर्वाचन क्षेत्र से युवा कांग्रेस के अध्यक्ष, वर्ष 2011 से 2014 तक राज्य राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के महासचिव और वर्ष 2019-2021 तक हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के अध्यक्ष रहे। पहले वर्ष 2012 में और दूसरी बार दिसंबर 2022 में प्रदेश विधानसभा के लिए चुने गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

चुनावी बेला पर दी जिम्मेदारी बखूबी निभाएंगे : गोमा
शिमला। मंत्री यादवेंद्र गोमा ने कहा कि चुनावी बेला पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह ने उन्हें जिम्मेदारी दी है। वह इसे बखूबी निभाएंगे। अगले साल लोकसभा चुनाव हैं। अन्य मंत्रियों और विधायकों के साथ कांग्रेस प्रत्याशी को विजयी बनाया जाएगा। कहा कि वह सीएम की उम्मीदों पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करेंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने व्यवस्था परिवर्तन का नारा दिया है। सरकार की ओर से उन्हें जो भी विभाग दिए जाएंगे, उन पर काम होगा। उन्होंने कैबिनेट में शामिल किए जाने पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, पार्टी प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह सहित केंद्रीय नेतृत्व का आभार जताया है।

अर्थव्यवस्था मजबूत करने के लिए सीएम के साथ खड़े : धर्माणी 
 मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा कि हिमाचल की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए वह मुख्यमंत्री के साथ खड़े हैं। हिमाचल छोटा राज्य है। मुख्यमंत्री ने व्यवस्था परिवर्तन का नारा दिया है। इसमें मुख्यमंत्री का भरपूर सहयोग किया जाएगा। हिमाचल को संपन्न प्रदेश बनाया जाना है। देश-दुनिया की जो भी बेस्ट प्रैक्टिस होगी, उसे अपनाया जाएगा। अभी सरकार की ओर से विभाग मिलने बाकी हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री, केंद्रीय नेतृत्व सहित हिमाचल की जनता का आभार जताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed