फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   rajesh Dharmani said Some BJP leaders hatched a conspiracy to humiliate Dhumal and Anurag.

Bilaspur News: धर्माणी बोले- भाजपा के कुछ नेताओं ने धूमल, अनुराग को नीचा दिखाने के लिए रचा षड्यंत्र

Mon, 04 Mar 2024 06:02 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, घुमारवीं (बिलासपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, घुमारवीं (बिलासपुर) Published by: Krishan Singh Updated Mon, 04 Mar 2024 06:02 PM IST
सार

घुमारवीं में प्रेस वार्ता में कैबिनेट मंत्री राजेश धर्माणी ने कांग्रेस के बागी विधायकों और भाजपा के नेताओं पर निशाना साधा। प्रदेश में चल रही राजनीतिक उथल-पुथल पर उन्होंने कहा कि सुजानपुर के विधायक राजेंद्र राणा धूमल, अनुराग को नीचा दिखाने की कोशिश कर रहे हैं।

विज्ञापन
rajesh Dharmani said Some BJP leaders hatched a conspiracy to humiliate Dhumal and Anurag.
कैबिनेट मंत्री राजेश धर्माणी - फोटो : संवाद

विस्तार

 भाजपा के कुछ नेताओं ने वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर को नीचा दिखाने के लिए हाल ही के घटनाक्रम को अंजाम दिया। यह नेता धूमल और अनुराग ठाकुर के विरोधी रहे हैं। उन्होंने ही कांग्रेस के बागी विधायकों के साथ मिलकर इस पूरे प्रकरण को अंजाम देने की असफल कोशिश की। यह लोग एक तीर से दो निशाने साधने में लगे थे। घुमारवीं में प्रेस वार्ता में कैबिनेट मंत्री राजेश धर्माणी ने कांग्रेस के बागी विधायकों और भाजपा के नेताओं पर निशाना साधा। प्रदेश में चल रही राजनीतिक उथल-पुथल पर उन्होंने कहा कि सुजानपुर के विधायक राजेंद्र राणा धूमल, अनुराग को नीचा दिखाने की कोशिश कर रहे हैं।

विज्ञापन


बाकी पांच विधानसभा क्षेत्रों का भी यही हाल है। इसका सबसे बड़ा कारण है कि इन क्षेत्रों से जितने भी विधायक पद के उम्मीदवार हैं, वह सभी धूमल और अनुराग ठाकुर के समर्थक हैं। कहा कि प्रदेश सरकार की भ्रष्टाचार पर अपनाई गई जीरो टॉलरेंस नीति से बागी परेशान थे। इनको भ्रष्टाचार करने में मुश्किलें आ रही थीं। इसलिए इन लोगों ने विरोधियों के साथ मिलकर सरकार के खिलाफ एक षड्यंत्र रचा। धर्माणी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने भ्रष्टाचार पर नकेल कसने की जो कोशिश की है, यह उसी का नतीजा है कि जितने भी भ्रष्टाचारी थे, उन्होंने अपना एक समूह बना डाला और सरकार को अस्थिर करने का षड्यंत्र रचा। इस षड्यंत्र को रचने के लिए भाजपा ने धन-बल के साथ ईडी का सहारा लिया गया। हालांकि भाजपा का एक धड़ा जो पार्टी को समर्पित है, वह भी इस सारे कृत्य से सहमत नहीं है।
विज्ञापन


भाजपा, बागी नेताओं ने किया जनादेश का अनादर
धर्माणी ने कहा कि भाजपा के कुछ नेता जो इस सारे षड्यंत्र में शामिल थे, उन्होंने जनादेश का अनादर किया है। विधानसभा स्पीकर ने बागियों की सदस्यता को रद्द कर दिया। आने वाले समय में इन छह विधानसभा क्षेत्र में फिर से चुनाव होंगे। उसके बाद कांग्रेस पार्टी इन सभी चुनाव क्षेत्र में जाकर अपना पक्ष रखेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed