फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   rajeev bindal statement on cm virbhadra singh.

'पूर्व सरकार की उपलब्धियां गिना रहे हैं मुख्यमंत्री'

Tue, 29 Dec 2015 07:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 29 Dec 2015 07:12 PM IST
विज्ञापन
rajeev bindal statement on cm virbhadra singh.

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भाजपा के महामंत्री डा. राजीव बिंदल, रणधीर शर्मा और विपिन परमार ने कहा कि वर्तमान सरकार का तीन साल का कार्यकाल हिमाचल प्रदेश के इतिहास का काला समय है। मुख्यमंत्री को उपलब्धियां गिनाने में सोचना पड़ रहा है, जो उपलब्धियां गिनाईं गई हैं, वह पूर्व भाजपा सरकार के समय से चली आ रही योजनाएं हैं।

विज्ञापन


केंद्र की मोदी सरकार की ओर से दिए गए आईआईएम, एम्स और तीनों मेडिकल कॉलेज जिनका 100 प्रतिशत पैसा मोदी सरकार दे रही है, इन्हें भी प्रदेश सरकार की उपलब्धियों में दर्ज किया जा रहा है। सस्ता अन्न योजना अटल के नाम से चल रही थी। लघु सिंचाई योजना पंडित दीनदयाल उपाध्याय के नाम से चल रही थी। स्वास्थ्य बीमा योजना 108 साल 2010 में शुरू की गई थी।
विज्ञापन


भाजपा नेताओं ने कहा कि सरकार ने तीन साल आपसी लड़ाई में बिताए हैं। कैबिनेट मंत्री एक दूसरे पर और मुख्यमंत्री पर आरोप लगाते रहे। मुख्यमंत्री अपने मंत्रियों पर आरोप लगाते रहे। अधिकारियों पर सेवानिवृत्त अधिकारियों की फौज बिठा दी गई है। विरोधियों पर झूठे मामले दर्ज करने के लिए सरकार का दुरुपयोग हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed