फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rajeev Bindal said There is no coordination between the state govt and the Congress organization.

HP Politics: राजीव बिंदल बोले- प्रदेश सरकार और कांग्रेस के संगठन में तालमेल नहीं

Wed, 06 Dec 2023 09:06 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 06 Dec 2023 09:06 PM IST
सार

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह का जो बयान आया है, वह इसे साफ दिखाता है। सरकार के नए साल के जश्न का प्रतिभा सिंह को पता ही नहीं है।

विज्ञापन
Rajeev Bindal said There is no coordination between the state govt and the Congress organization.
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि प्रदेश सरकार और कांग्रेस के संगठन में कोई तालमेल नहीं है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह का जो बयान आया है, वह इसे साफ दिखाता है। सरकार के नए साल के जश्न का प्रतिभा सिंह को पता ही नहीं है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की वर्तमान कांग्रेस सरकार के पास ऐसा कुछ भी नहीं है, जिसको लेकर वह एक वर्ष का जश्न मनाएं। पर फिर भी यह सरकार अपना एक वर्ष पूरा करने पर जश्न मनाने की बात कर रही है। उन्होंने कहा कि कुछ ऐसे काम हुए हैं, जो जनता को लंबे समय तक याद रहेंगे। आते ही 1500 ऐसे स्थान बंद कर दिए गए, जिनको पूर्व सरकार ने जनहित में खोला था। महिलाओं को 1500, युवाओं को नौकरियां ऐसी बड़ी घोषणाएं इन्होंने की थीं, जो उन्होंने अपनी पहली कैबिनेट में पूरी करनी थी, पर ऐसा कुछ भी नहीं हुआ है।

विज्ञापन


बुधवार को डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि अब अगर वह जश्न मनाना चाहते हैं तो व मनाएं। वे इस जश्न का विरोध करेंगे। 11 दिसंबर को आक्रोश दिवस के रूप में मनाया जाएगा। सभी जिला मुख्यालय पर भाजपा के उग्र प्रदर्शन होंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का अंतर्कलह साफ नजर आ रहा है। उन्होंने कहा कि जबसे भारतीय जनता पार्टी ने तीन बड़े राज्यों में जीत हासिल की है, तबसे हिमाचल प्रदेश में भी कांग्रेस के हौसले टूट गए हैं। पहले केवल कांग्रेस पार्टी जातिवाद की राजनीति करती थी, पर जातिवाद से उठकर अब राजनीति सुशासन की हो रही है। इसमें सबसे बड़ा योगदान देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके सशक्त नेतृत्व का है। उन्होंने कहा कि देश में भी कांग्रेस का किसी भी प्रकार का गठबंधन अच्छे से नहीं चल रहा है और कांग्रेस पार्टी की लोकप्रियता साफ रूप से गिरती दिखाई दे रही है। उन्होंने कहा कि झूठ भ्रष्टाचार और जनता को भटकना कांग्रेस पार्टी की पुरानी आदत है, पर धीरे-धीरे अब कांग्रेस पार्टी का असली चेहरा जनता के समक्ष आ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed